झारखंडब्रेकिंग

रिटायर्ड शिक्षिका को बंधक बना चार युवकों ने की लूटपाट, 9 लाख के गहने और 50 हजार कैश ले उड़े

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर-10 स्थित आदर्श पथ के वरदान कॉलोनी में रहने वाली बेल्डीह स्कूल की रिटायर्ड शिक्षिका को हथियार के बल पर बंधक बनाकर मास्क पहने चार अपराधियों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। घटना रविवार की रात करीब 9 बजे के आसपास की है। जहां बाइक सवार चार अपराधियों ने शिक्षिका मैरी मिंज के घर में धावा बोला और हथियार के बल पर उन्हें और एक किरायेदार को बंधक बनाकर अलमीरा में रखे करीब 9 लाख के गहने और 50 हजार नगद लूटकर फरार हो गये। इस दौरान अपराधी करीब आधा घंटा तक पूरे घर को खंगालते रहे, जो गहना और कैश हाथ लगा, वे अपने साथ ले गये। घटना के बाद पीड़िता मैरी मिंज ने बताया कि उनके पति मृणाल कांति मिंज कुछ देर पहले ही घर से बाहर निकले थे।

शिक्षिका मैरी मिंज के अनुसार, वो अपने किरायेदार निरंजन आइंद के साथ बातचीत कर रही थी। इसी दौरान दो बाइक पर सवार होकर चार युवक पहुंचे, सभी के पास हथियार था। हथियार के बल पर युवकों ने उन्हें और किरायेदार निरंजन को एक कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान विरोध करने पर युवकों ने उनके साथ मारपीट भी की। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सिदगोड़ा थाना की पुलिस ने छानबीन की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला, जिसमें चारों युवकों की तस्वीर पुलिस के हाथ लगी है। चारों युवक मास्क पहने हुए थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...