BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

ठगी का मास्टरमाइंड टुनटुन मिश्रा गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी के 15 मामलों में था वांछित

Share
Share
Khabar365news

रांची। लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से दूर चल रहा ठगी का मास्टरमाइंड टुनटुन मिश्रा उर्फ संजू मिश्रा उर्फ संजय मिश्रा उर्फ संजय मोहन आखिरकार पकड़ा गया। गोंदा थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बताया जाता है कि टुनटुन मिश्रा, पिता जगदीश मिश्रा, ने अपने भाई अरविंद मिश्रा और पत्नी प्रीति मिश्रा के नाम पर विभिन्न बैंकों से नाम बदल-बदलकर करोड़ों रुपये का लोन लिया था। इसके अलावा, इंटीरियर डिजाइनिंग के नाम पर रांची के करीब 10 लोगों से लाखों रुपये की ठगी की गई थी। इन मामलों में कई केस रांची कोर्ट में लंबित हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी लंबे समय से कानूनी दांवपेच का इस्तेमाल कर गिरफ्तारी से बचता आ रहा था। लेकिन गोंदा थाना प्रभारी की सतर्कता और गहन जांच के बाद आखिरकार उसे पकड़ लिया गया।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने भी टुनटुन मिश्रा को फरार अभियुक्त घोषित कर रखा था और उसकी तलाश में थी। प्रारंभिक जांच में कई और ठगी के मामले सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में 36 वार्डों की मतगणना 6 हॉल में शुरू

Khabar365newsझारखंड निकाय चुनाव का मतदान बीते 23 फरवरी को हुआ, जिसका परिणाम...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में माता-पिता के निधन के बाद तीन मासूम अनाथ

Khabar365newsदुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित हारोरायडीह पंचायत के मानरायडीह गांव से...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं ने किया हंगामा,

Khabar365newsधनबाद से मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की शुरुआत से पूर्व...

Breakingjamshedpurझारखंडब्रेकिंग

शिल्पी नेहा तिर्की ने की घोषणा, झारखंड के हर विधानसभा में खुलेगा कोल्ड स्टोरेज

Khabar365newsझारखंड विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को दुसरी पाली में कृषि...