BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

बर्थडे पार्टी में ले गई सहेली, फिर फ्लैट में छात्रा से हुआ रेप; रांची की घटना

Share
Share
Khabar365news

रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के एक हॉस्टल में रहने वाली छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पीड़िता छात्रा की सहेली ने उसे बर्थडे के बहाने से फ्लैट पर बुलाया था। कहा जा रहा है कि सहेली ने बर्थडे पार्टी के बहाने 9 अप्रैल की रात छात्रा को फ्लैट में बुलाया था। वहां पहले से मौजूद दानिश ने नशीला पदार्थ खिलाकर रेप किया। पीड़िता जमशेदपुर की रहने वाली है। घटना के बाद लड़की हॉस्टल लौट गई। अगली सुबह उसकी तबीयत बिगड़ गई, दो दिन बाद हालत ज्यादा खराब होने लगी। इसके बाद लड़की अपने मुंहबोले भाई की मदद से लालपुर के एक निजी अस्पताल पहुंची। अस्पताल प्रबंधन ने लालपुर थाना को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया। सोमवार को आरोपी दानिश के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। अभी वह फरार है। 

केक खाने के बाद सुस्ती महसूस होने लगी
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपनी एक सहेली के बुलावे पर उसके जन्मदिन की पार्टी में गई थी। सहेली ने कहा था कि पार्टी में कई अन्य लड़कियां भी शामिल होंगी। पीड़िता के अनुसार, जब वह फ्लैट के पांचवें फ्लोर पर पहुंची तो वहां पहले से तीन युवक सदाब, फवाद और दानिश मौजूद थे। इस पर उसने आपत्ति जताई, लेकिन सहेली ने भरोसा दिलाया कि बाकी लड़कियां भी आने वाली हैं। रात करीब 8 बजे केक काटा गया, जिसे उसने भी खाया। केक खाने के कुछ देर बाद उसे असामान्य रूप से सुस्ती और तेज भूख महसूस होने लगी। इसी दौरान आरोपी दानिश ने उसे पिज्जा खाने के लिए दिया। पिज्जा खाने के बाद उसकी तबीयत और बिगड़ गई और आंखों के सामने अंधेरा छाने लगा। 

दानिश पर जबरदस्ती करने का आरोप
पीड़िता ने बताया कि वह असहज महसूस करते हुए कमरे में जाकर बैठ गई। इसी बीच दानिश वहां पहुंचा और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। उसने आरोपी से अपनी खराब तबीयत की बात कही, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद उसने उसके साथ जबरदस्ती की। घटना के बाद पीड़िता किसी को कुछ नहीं बता सकी। वह बदहवास हालत में हॉस्टल लौट गई और दो दिनों तक चुप रही। मुंहबोला भाई अस्पताल लेकर गया। वहां उसने एक सहेली को बुलाकर पूरी घटना बताई और हिम्मत जुटाकर पुलिस को जानकारी दी। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व है रक्षाबंधन, आज बहनें बांधेंगी भाई की कलाई पर राखी

Khabar365newsभाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवा केंद्र में मनाया गया दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज रोड नंबर 8 ,पीटीपीएस, पतरातू...

BreakingHazaribaghJharkhand

श्राद्ध कार्यक्रम में तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत, गांव में पसरा मातम

Khabar365newsढाई साल पूर्व में भी रामसागर तालाब ने ली थी दो मासूम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत, शव लेकर फफक पड़े पिता

Khabar365newsकानपुर। विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत के बाद उसके पिता...