Jharkhand

कुड़ू प्रखंड वासियों के जान-माल का दुश्मन बना झूंड से बिछड़ा गजराज।

Share
Share
Khabar365news

चार महीने से प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांवों के लोगों का और किसानों को पहुंचा रहा है नुकसान।

सद्दाम खान लोहरदगा ब्यूरो

कुड़ू/लोहरदगा। जिले के कुड़ू प्रखंड क्षेत्र में विगत चार महीने से जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर तांडव मचा रखा है। यहां पर घूम-घूम कर कभी लोगों के आशियाने को ध्वस्त कर क्षति पहुंचा रहा है तो कभी किसानों के द्वारा अपने खेतों में लगाए गए फसलों को भी रौंदकर आर्थिक नुकसान पहुंचाने का कार्य कर रही है। इससे भुक्तभोगी गरीब असहाय परिवार वालों की कमर टूट गई है। यहां पर जंगली हाथियों के तबाही से कुड़ू प्रखंड क्षेत्र वासियों को सकते में डाल दिया है।

चार महीने से विचरण करते हाथियों के झुंड ने 20 लाख रूपये से अधिक का पहुंचा चुका है नुकसान।

लोहरदगा जिला अंतर्गत कुड़ू कैरो और भंडरा प्रखंड क्षेत्र में विगत चार महीने से गजराजों की टीम और एक अकेला हाथी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। यहां पर वन विभाग की टीम लगातार जंगली हाथियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने को लेकर रात-दिन गांव वालों से मिलकर प्रयास कर रही है लेकिन गजराजों की टोली कुड़ू कैरो और भंडरा प्रखंड क्षेत्र से जाने को तैयार नहीं है। बता दें कि विगत एक सप्ताह से गजराजों की पूरी टीम तीन हिस्सों में बंटकर गरीबों और किसानों का जमकर आर्थिक क्षति पहुंचा रही है। यहां के भुक्तभोगी ग्रामीणों ने बताया कि कुड़ू प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांवों में विगत एक सप्ताह से लगातार गजराज महाराज की टीम उत्पात मचा रखी है, जिससे लोगों को जान-माल का काफी क्षति पहुंचा है। कुड़ू प्रखंड क्षेत्र के लोगों ने बताया कि जंगली हाथियों के झुंड और एक अकेला गजराज महाराज के तबाही से लगभग 20 लाख रूपये से अधिक का नुकसान उठाना पड़ा है। इधर रविवार को कुड़ू प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चंदलासो के हरैया पतरा होते हुए हेंजला मुस्लिम कब्रिस्तान से होकर चंदलासो पंचायत सचिवालय के बगल पर स्थित मनोज गडेरी के घर को तोड़ डाला और घर में रखे अनाज को चट कर गया। तत्पश्चात गजराज महाराज की टोली चंदलासो पंचायत के कुछ दूरी पर स्थित एक किसान का आम बागवानी को तहस-नहस करने के बाद 23 हाथियों का झूंड पुरनाडीह जंगल में जा घुसा। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों कुड़ू प्रखंड क्षेत्र में एक गरीब महावीर उरांव की जान भी ले चुका है। बहरहाल जंगली हाथियों के झुंड का कुड़ू प्रखंड क्षेत्र में विगत 04 महीने से शरण लिए जाने से क्षेत्र वासियों की रात-दिन खौफ और डर के साये में बीत रहा है। आलम यह है कि जंगली हाथियों के शरण लेने से खेती कार्य को भी खासा प्रभाव पड़ रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू थाना में होली पर्व को लेकर शांति समिति के बैठक।

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना परिसर में होली त्यौहार को...

HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

बासल थाना में शांति समिति की हुई बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत बासल थाना परिसर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...