BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हटिया रेलवे स्टेशन पर 11.5 लाख का गांजा जब्त, RPF की संयुक्त कार्रवाई में 2 तस्कर गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

मादक पदार्थों की हो रही तस्करी के खिलाफ पुलिस लगतार कार्रवाई करने में जुटी हुई है। इसी बीच आरपीएफ हटिया और फ्लाइंग टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 11.5 लाख का गांजा पकड़ा है। इस कार्रवाई में दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार आरपीएफ रांची के कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर हटिया रेलवे स्टेशन पर संयुक्त जांच अभियान चलाया गया। इसी क्रम में ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह और फ्लाइंग टीम ने शक के आधार पर प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध अवस्था में बैठे दो व्यक्तियों की तलाशी ली। जिसके बाद जांच के दौरान दोनों के बैगों से चार पैकेटों में बंद कुल 23 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। वर्तमान में बाजार में इसकी कीमत लगभग 11.50 लाख आंकी जा रही है। 

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मोहम्मद फारूक के 32 वर्षीय पुत्र मोहम्मद फिरोज और मदन चौधरी के 27 वर्षीय पुत्र राम बिलास चौधरी के रूप में हुई है। दोनों पश्चिम चंपारण के रहने वाले हैं। रेलवे पुलिस ने जानकारी दी है कि मोहम्मद फिरोज के पास से एक नीले रंग के पिट्ठू बैग और एक भूरे रंग की ट्रॉली बैग में गांजा मिला। वहीं, राम बिलास चौधरी के पास से एक हरे रंग के पिट्ठू बैग और एक ग्रे रंग के हैंड बैग में गांजा मिला है। जिसका वजन 23 किलोग्राम है। पूछताछ में दोनों ने बताया है कि उन्होंने गांजा राउरकेला से एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदा था और धनबाद में किसी अज्ञात व्यक्ति को देने जा रहे थे।

रांची रेल मंडल में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ हुए इस अभियान में आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त अशोक कुमार सिंह की उपस्थिति में जब्त सभी पैकेटों की DD किट से जांच की गई, जिसमें गांजा होने की पुष्टि की गई। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद बरामद मादक पदार्थ और आरोपियों को जीआरपी हटिया को सौंप दिया गया है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पूर्व मध्य रेलवे का महाप्रबंधक का पतरातू का दौरा।

Khabar365news रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु शुक्रवार को पूर्व मध्य रेलवे...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने 25 स्कूलों के बच्चों के बीच फुटबॉल का वितरण किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीएम श्री नवोदय विद्यालय पतरातु रामगढ़...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

किरीगढा के ग्रामीणों ने नई रेलवे लाइन बिछाने की योजना का किया जमकर विरोध।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत पालू पंचायत के...