BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा डीसी का मेराल दौरा, योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

Share
Share
Khabar365news

गढ़वा उपायुक्त दिनेश यादव ने शनिवार को मेराल प्रखंड का दौरा करते हुए विभिन्न सरकारी योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान कई योजनाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई, जिस पर उन्होंने गहरी नाराज़गी व्यक्त की। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सबसे पहले आदिवासी कल्याण छात्रावास निर्माण कार्य का जायज़ा लिया। इसके बाद आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया, जहाँ नामांकित बच्चों की संख्या तीन दर्जन से अधिक थी, परंतु उपस्थित केवल पांच बच्चे मिले। इस पर उपायुक्त ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए सेविका और सहायिका से स्पष्टीकरण मांगा।

आगे, उपायुक्त ने मनरेगा और 15वें वित्त आयोग की योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। जांच के दौरान कार्य की गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं पाई गई और संबंधित अधिकारियों द्वारा संतोषजनक जानकारी नहीं दी जा सकी। इस पर उपायुक्त ने मेराल प्रखंड के कोऑर्डिनेटर रश्मि लकड़ा और कनिष्ठ अभियंता आनंद कृष्ण को फटकार लगाते हुए दोनों से स्पष्टीकरण तलब किया।

निरीक्षण के दौरान एक विद्यालय में बच्चों के लिए लगाए गए झूले और अन्य सामग्री बंद कमरे में रखी मिली, जिस पर उपायुक्त ने विद्यालय प्रबंधन को चेतावनी दी और सुधार के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोपरि है। किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के इस दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को योजनाओं की गुणवत्ता और निगरानी पर विशेष ध्यान देने का निर्देश भी दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में 36 वार्डों की मतगणना 6 हॉल में शुरू

Khabar365newsझारखंड निकाय चुनाव का मतदान बीते 23 फरवरी को हुआ, जिसका परिणाम...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में माता-पिता के निधन के बाद तीन मासूम अनाथ

Khabar365newsदुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित हारोरायडीह पंचायत के मानरायडीह गांव से...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं ने किया हंगामा,

Khabar365newsधनबाद से मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की शुरुआत से पूर्व...

Breakingjamshedpurझारखंडब्रेकिंग

शिल्पी नेहा तिर्की ने की घोषणा, झारखंड के हर विधानसभा में खुलेगा कोल्ड स्टोरेज

Khabar365newsझारखंड विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को दुसरी पाली में कृषि...