BreakingGODDAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गोड्डा : मवेशी चोरी के शक में हुई पप्पू अंसारी की हत्या का खुलासा, पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

गोड्डा के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव में हुई पप्पू अंसारी की हत्या के मामले का गोड्डा पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बीती 7/8 जनवरी 2026 की रात मटिहानी गांव के खेत में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था, जिसकी पहचान रानीपुर (पथरगामा) निवासी पप्पू अंसारी के रूप में हुई थी। घटना के बाद गोड्डा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ (मुख्यालय) के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया था। जांचे के दौरान टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों मुनीलाल मरांडी और अनंत मरांडी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उनके बयान के अनुसार, घटना की रात तीन अज्ञात लोग उनके गोहाल (पशुशाला) से मवेशी चोरी कर भाग रहे थे। चोर-चोर का शोर मचने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और भाग रहे लोगों का पीछा किया।

ग्रामीणों ने बधार में एक व्यक्ति (पप्पू अंसारी) को पकड़ लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस की जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि मृतक पप्पू अंसारी (पिता- स्व. सराजुद्दीन अंसारी) का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वह पूर्व में भी मवेशी चोरी और तस्करी के कई मामलों में जेल जा चुका था।

कांड संख्या 06/26 के तहत दर्ज इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य ग्रामीणों की पहचान कर रही है ताकि कानून हाथ में लेने वाले सभी दोषियों को सजा दिलाई जा सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में 36 वार्डों की मतगणना 6 हॉल में शुरू

Khabar365newsझारखंड निकाय चुनाव का मतदान बीते 23 फरवरी को हुआ, जिसका परिणाम...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में माता-पिता के निधन के बाद तीन मासूम अनाथ

Khabar365newsदुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित हारोरायडीह पंचायत के मानरायडीह गांव से...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं ने किया हंगामा,

Khabar365newsधनबाद से मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की शुरुआत से पूर्व...

Breakingjamshedpurझारखंडब्रेकिंग

शिल्पी नेहा तिर्की ने की घोषणा, झारखंड के हर विधानसभा में खुलेगा कोल्ड स्टोरेज

Khabar365newsझारखंड विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को दुसरी पाली में कृषि...