Jharkhand

Godda: बालू चोरी रोकने पुलिस ने धमनी नदी घाट पर बनाया कैंप

Share
Share
Khabar365news

Godda गोड्डा : बालू तस्करों पर लगाम कसने के लिए गोड्डा पुलिस पूरी तरह से सक्रिय हो गई है. बालू चोरी रोकने व तस्करों पर नजर रखने के लिए धमनी नदी किनारे पुलिस का अस्थाई कैंप बनाया गया है. इससे तस्करों में हड़कंप है. बालू तस्करी को लेकर सुंदरपहाड़ी प्रखंड क्षेत्र हाल ही में चर्चा में आया था. सुंदरपहाड़ी के अंचलाधिकारी ने धमनी नदी घाट पहुंचकर बालू लदे चार ट्रैक्टरों को जब्त किया था. इससे नाराज तस्करों ने सीओ पर हमला कर दिया और जब्त ट्रैक्टरों को छुड़ा ले गए थे. सुंदरपहाड़ी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीओ व अन्य अधिकारियों को छुड़ा लाई थी. इस मामले में पुलिस ने जिप सदस्य के पति शैलेश साह, भागवत पंडित समेत अन्य लोगों को जेल भेज दिया था, जबकि कई फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है. सीएम हेमंत सोरेन का चुनाव क्षेत्र होने के कारण यह घटना सुर्खियों मे थी. एसपी के निर्दश पर धमनी नदी घाट किनारे अस्थाई कैंप बनाकर वहां पुलिस बलों की तैनाती की गई है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

आज तय होगा धनबाद का मेयर कौन, सस्पेंस में बीती पूरी रात

Khabar365newsधनबाद नगर निगम के मेयर पद के लिए मतगणना शुक्रवार देर रात...