BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

लोहरदगा के बलदेव भवन में सुंडी-शौंडिक संगठनों का महाजुटान

Share
Share
Khabar365news

राँची 6 अप्रैल 2026, दिन सोमवार अखिल भारतीय सुंडी शौंडिक वैश्य महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक शिवरतन प्रसाद गुप्ता एवं राष्ट्रीय संयोजक मंडली सदस्य बीरेंद्र साहु ने बताया कि अखिल भारतीय शौंडिक संघ के संस्थापक रायसहब स्व बलदेव प्रसाद साहु जी द्वारा दिनांक 24 दिसंबर 1945, को अखिल भारतीय शौंडिक संघ का स्थापना किया गया और इस संगठन के रायसहब स्व बलदेव प्रसाद साहु जी प्रथम संस्थापक सभापति बने। संस्थापक सभापति राय साहब स्व बलदेव प्रसाद साहु जी के जन्म स्थली झारखंड की धरती लोहरदगा में पहली बार सुंडी शौंडिक समाज ने राष्ट्रीय स्तर पर आगाज करते हुए लोहरदगा में उनके पैतृक आवास बलदेव साहु भवन में उनके आदमकद प्रतिमा को साक्षी मान उन्हें माल्यार्पण कर दिनांक 03 मई 2026 दिन रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे सुंडी/

शौंडिक वैश्य समाज उनके द्वारा बताए गए संदेश एवं उनके पदचिन्ह पर अमल कर चलते हुए पूरे राष्ट्रीय स्तर पर एक छतरी ,एक संगठन, एक पहचान ,एक प्रतीक, कर एक मंच में लाने की तैयारी के साथ संपर्क स्थापित कर जनजागरण अभियान की शुरूआत अखिल भारतीय स्तर पर किया जा रहा है। 3 मई को कमों बेस सभी राज्यों के सक्रीय प्रतिनिधियों के उपस्थिति लोहरदगा में होने जा रही है। साथ ही उम्मीद है नेपाल देश के साथ झारखंड प्रदेश के सभी सुंडी शौंडिक नामी संगठनों के प्रमुखों को बैठक में बुलाई जा रही है। इस राष्ट्रीय स्तर पर समन्वय स्थापित कर एक छतरी में बैठक की बीड़ा आयोजक के रूप में लोहरदगा जिला सुंडी शौंडिक संघ के द्वारा सक्रिय भागीदारी के साथ निभाया जा रहा है।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से रायसहब स्व बलदेव प्रसाद साहु जी के पुत्र और हमारे संगठन के मुख्य संरक्षक अभिभावक तुल्य उदय शंकर प्रसाद जी, उनके छोटे भाई पूर्व राज्यसभा सांसद एवं वरीय समाजसेवी धीरज प्रसाद साहु जी, अपने परिवार जनों के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे ।इस राष्ट्रीय स्तर के बैठक में सुंडी शौंडिक समाज की आगे की कार्यक्रम की रूपरेखा, दशा एवं दिशा का मूल्यांकन कर पूरे राष्ट्रीय स्तर पर एक मंच में लाकर जनजागरण अभियान की शुरूआत किया जाएगा। आज बलदेव साहु भवन में माननीय पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहु जी ने उनके साथ भेंट वार्ता में शामिल शिवरतन प्रसाद गुप्ता एवं बीरेंद्र साहु जी को धीरज प्रसाद साहु जी ने बताया कि, हमारे पिता द्वारा स्थापित संगठन की पहली बैठक हमारे लोहरदगा आवास बलदेव साहु भवन में आयोजित कर पूरे राष्ट्रीय स्तर पर सुंडी शौंडिक समाज के लोगों को गौरवान्वित कर हमारे पिता के यादों को ताजा करते हुए समाज द्वारा उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया जा रहा है। शिवरतन प्रसाद गुप्ता एवं बीरेंद्र साहु ने निजी तौर पर सभी संगठनों के माननीयों को निमंत्रित कर कार्यक्रम में सभी को लोहरदगा पधारने का अनुरोध किया है, ताकि सुंडी शौंडिक समाज को एक मंच पर ला कर एक मजबूत स्तंभ के साथ अपनी चट्टानी एकता को बनाने में मिल का पत्थर साबित हो। निश्चित रूप से ये प्रयास सभी के सामूहिक सहयोग से पूरा किया जाएगा।

शिव रतन प्रसाद गुप्ता

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuPolticalRamgarh

कुमार ऋषिराज को भाजपा पतरातू मंडल के उपाध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं ने दिया बधाई

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । भाजपा पतरातू मंडल के अध्यक्ष रंजन...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

बच्चे पढ़ लिख कर अपने गांव, जिला और देश का नाम रोशन करें मुखिया गिरजेश कुमार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू रेल श्रमिक मध्य विद्यालय पतरातु की ओर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह, लोकलाज में नाबालिग

Khabar365newsरांची के रातू थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के लापता होने...

BreakingGIRIDIHJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में अतिक्रमण पर सख्ती, दुकानदारों का सामान जब्त

Khabar365newsगिरिडीह शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से गिरिडीह नगर निगम...