बोकारो : झारखंड के बोकारो में गन फैक्ट्री पकड़ गई है। बताया जा रहा है कि यहां से बने हथियारों को बांग्लादेश तक सप्लाई किया जाता था। अब पुलिस को इस गन फैक्ट्री के मालिक की तलाश है। छापेमारी चल रही है।
झारखंड के बोकारो जिले में हथियारों के काले धंधे का मामला सामने आया है। यहां के बेरमो अनुमंडल की बहुत पुरानी व्यावसायिक मंडी जरीडीह बाजार में अवैध गन फैक्ट्री का खुलासा किया। भारी मात्रा में अवैध अर्धनिर्मित हथियार, हथियार के कई पार्ट्स पुर्जे, हथियार बनाने की सामग्री और लेथ मशीन सहित अन्य कई सामग्री सहित करीब 50 कार्टून शराब मिले। वहीं हथियार बनाने वाले बिहार के मुंगेर और खगड़िया के रहने वाले दो कारीगर गिरफ्तार किए गए हैं। जबकि मैरेज हॉल और गोदाम संचालक सूरज साव फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापमारी रात तक जारी थी। यह कबाड़ धंधे से भी जुड़ा हुआ है।
Leave a comment