HazaribaghJharkhand

Hazaribagh: प्रवासी मजदूर की चैन्नई में मौत, परिजनों ने शव लाने के लिए सरकार से लगाई गुहार

Share
Share
Khabar365news

Hazaribagh हज़ारीबाग़ : प्रवासी मजदूरों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है. ऐसा कोई महीना या पखवारा नहीं है, जब प्रवासी मजदूरों को लेकर बुरी खबर आती है. एक बार फिर हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र स्थित जोबार फुसरो गांव के प्रवासी मजदूर सरजू कुमार महतो की मौत की खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार, सरजू कुमार महतो की रविवार को चेन्नई में मौत हो गयी है. सरजू परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था और वह वहां इलेक्ट्रो स्टील टेस्टिंग राधा रानी इंटरप्राइजेज में काम करता था. Also Read – Ranchi: अपराधियों ने कंस्ट्रक्शन साइट पर की फायरिंग, वाहन को जलाया आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण शव लाने में असमर्थ हैं परिजन सरजू कुमार महतो की मौत की खबर से परिजनों सहित पूरे गांव में मातम पसर गया है. आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण परिजन सरजू महतो का शव लाने में असमर्थ है. उन्होंने सरकार से चेन्नई से शव लाने के लिए मदद की गुहार लगायी है. इस कठिन समय में गांव वाले और समाजसेवी परिवार की मदद करने की अपील कर रहे हैं. समाजसेवी सिकंदर अली ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से शव लाने और उनको उचित मुआवजा देने की मांग की है. कहा कि रोजगार की तलाश में झारखंड के लोग बाहर जाते हैं. उनकी विभिन्न कारणों से मौत हो जाती है. प्रवासी मजदूरों की मौत की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. राज्य सरकार को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर प्रदान करने चाहिए, ताकि मजदूरों के पलायन और इस तरह ह्दयविदारक घटनाएं रोके जा सके

https://jantaserishta.com/local/jharkhand/hazaribagh-migrant-worker-dies-in-chennai-family-appeals-to-the-government-to-bring-back-his-body-3675335
https://jantaserishta.com/local/jharkhand/hazaribagh-migrant-worker-dies-in-chennai-family-appeals-to-the-government-to-bring-back-his-body-3675335
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...