Jharkhand

हजारीबाग विधायक मीडिया प्रतिनिधि ने भाजपा विधायक दल के नेता का किया स्वागत

Share
Share
Khabar365news

झारखंड के भाजपा विधायक दल के नेता सह एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी का सोमवार को हजारीबाग आगमन हुआ। जहां हजारीबाग परिसदन सभागार परिसर में हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने इंडोर पौधा भेंटकर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने बताया की उनके जन्मभूमि क्षेत्र चंदनकियारी विधानसभा के अमर कुमार बाउरी विधायक हैं और उन्होंने चंदनकियारी के विकास के साथ संपूर्ण झारखंड में भाजपा संगठन के मजबूती को लेकर अपना उत्कृष्ट योगदान दिया है। उन्होंने यह भी कहा की अमर कुमार बाउरी को विधायक दल का नेता बनाए जाने से भाजपा में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है ।

ज्ञात हो की भाजपा विधायक दल के नेता अमर कुमार बाउरी हजारीबाग में दो शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे थे लेकिन शादी समारोह में जाने से पूर्व उन्होंने हजारीबाग परिसदन सभागार में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से मुलाकात की और संगठनात्मक मजबूती को लेकर विशेष चर्चा- परिचर्चा भी किया ।

इस दौरान विशेष रूप से हजारीबाग परिसदन सभागर में अमर कुमार बाउरी के स्वागत में भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव, बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी बटेश्वर प्रसाद मेहता, विधायक प्रतिनिधि विशाल वाल्मीकि, जिप सदस्य जीतन राम, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी, पप्पू पासवान, मिकु पासवान, समाजसेवी सुनील कुमार सहित अन्य दर्जनों लोग मौजूद रहें ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

झारखंड प्रदेश शौण्डिक समाज ने सरैया टोला में हुए गौलीबारी की घटना की निंदा की।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु झारखंड प्रदेश शौण्डिक समाज का केंद्रीय...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पालु पंचायत के टेरपा गांव निवासी गुलाब साव के घर में चोरी, चोरों ने गहनों की चोरी।

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना अंतर्गत पालु पंचायत के टेरपा...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

महाशिवरात्रि में शिवालयों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू क्षेत्र के आसपास के शिवालयों में...