BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग रामनवमी जुलूस हिंसा: चाकूबाजी में घायल युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

रामनवमी जैसे आस्था के पर्व पर हजारीबाग के दारू थाना क्षेत्र से हिंसा की एक दर्दनाक खबर सामने आई थी, जहां जुलूस के दौरान हुई चाकूबाजी में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। घटना बीते 27 मार्च की रात दारू चौक स्थित काली मंडप के पास की है, जहां रामनवमी शोभायात्रा के दौरान मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान गुलाब कुमार पर धारदार चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल गुलाब कुमार को पहले नजदिकी आरोग्यम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स और बाद में मेडिका अस्पताल रेफर किया गया। वहीं इलाज के बावजूद 5 अप्रैल को उन्होंने दम तोड़ दिया। इस मामले में दारू थाना में कांड संख्या 20/26 दर्ज किया गया।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आकाश कुमार, विशाल कुमार और मनीष कुमार ने मिलकर गुलाब कुमार को पकड़ा, जबकि करण कुमार ने चाकू से कई वार किए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी करण कुमार को 4 अप्रैल को निरुद्ध कर संप्रेक्षण गृह भेज दिया है। वहीं आकाश कुमार और विशाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक विधि-विवादित किशोर को भी निरुद्ध किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विष्णुगढ़ बैजनाथ प्रसाद, दारू थाना प्रभारी इकबाल हुसैन, पु०अ०नि० मदन मुंडा समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे, जिनकी तत्परता से सभी आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो सकी। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। लेकिन सवाल यह है कि आखिर आस्था के इस पर्व में कब तक ऐसे विवाद हिंसा में बदलते रहेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingGUMLAJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

गुमला में 12वीं की छात्रा का अपहरण, 7 घंटे में बरामद

Khabar365newsगुमला। जिले में 12वीं कक्षा की छात्रा के अपहरण का मामला सामने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

बूटी मोड़ से लापता फार्मासिस्ट दीपक का 39 दिन बाद भी सुराग नहीं,

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची के बूटी मोड़ इलाके से लापता हुए फार्मासिस्ट दीपक...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा,

Khabar365newsदुमका। जिले में अवैध हथियार निर्माण से जुड़ी एक कथित मिनी गन...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में मासिक अपराध गोष्ठी, एसपी ने अपराध नियंत्रण और साइबर ठगी पर दिए सख्त निर्देश

Khabar365news जामताड़ा पुलिस अधीक्षक,शम्भू कुमार सिंह के अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी...