Hazaribagh

हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के द्वारा संजीवनी सेवा कुटीर का उद्घाटन 4 को,मरीजों के लिए राहत का नया केंद्र

Share
Share
Khabar365news

मेरा उद्देश्य है कि हर मरीज को समय पर सही मार्गदर्शन और इलाज मिल सके :– प्रदीप प्रसाद

लोगो के लिए 24×7 हेल्प डेस्क की सुविधा,अब अस्पताल परिसर में उपलब्ध होगी :– प्रदीप प्रसाद

हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के प्रयासों से, स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और प्रभावी बनाने के लिए संजीवनी सेवा कुटीर का शुभारंभ किया जा रहा है। इसका उद्घाटन 4 जनवरी 2025 को हजारीबाग सदर अस्पताल के प्रांगण में किया जाएगा। यह कुटीर चौबीसों घंटे संचालित होगा और ग्रामीण इलाकों से आने वाले मरीजों को विशेष रूप से सहायता प्रदान करेगा जिसमें मरीजों और उनके परिजनों की समस्याओं को सुनना और उनका त्वरित समाधान करना। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को सही मार्गदर्शन और इलाज तक पहुंचकर सुनिश्चित करना। स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान और प्रभावी पहुंच प्रदान करना।

सेवा कुटीर की विशेषताएं

24×7 संचालन,यह कुटीर दिन-रात मरीजों और उनके परिजनों की मदद के लिए उपलब्ध रहेगा। विशेष हेल्प डेस्क के जरिए प्रशिक्षित कर्मचारी मरीजों को उनके उपचार के लिए सही विभाग तक पहुंचने में मदद करेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। ग्रामीण मरीजों को लाभ देने हेतु ग्रामीण इलाकों से आने वाले मरीजों को अस्पताल की प्रक्रियाओं को समझने में आसानी होगी।
सादगी और सहानुभूति का दृष्टिकोण से
मरीजों और उनके परिजनों को एक सहायक और सम्मानजनक वातावरण प्रदान किया जाएगा।

उद्घाटन समारोह की जानकारी

4 जनवरी 2025 समय दोपहर 12:00 बजे स्थान सदर अस्पताल प्रांगण, हजारीबाग में सुनिश्चित हुआ है कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, चतरा सांसद कालीचरण सिंह,विशिष्ट अतिथि जिला उपायुक्त नैंसी सहाय,
पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह मौजूद रहेंगे।

सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा की
संजीवनी सेवा कुटीर हमारे क्षेत्र के उन सभी लोगों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगा, जो स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने में कठिनाई का सामना करते हैं। मेरा उद्देश्य है कि हर मरीज को समय पर सही मार्गदर्शन और इलाज मिल सके।
हमने देखा है कि ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीज अक्सर अस्पताल की प्रक्रियाओं और चिकित्सा सेवाओं को समझने में असमर्थ होते हैं। इसी समस्या को हल करने के लिए संजीवनी सेवा कुटीर की शुरुआत की गई है। यह सेवा कुटीर सिर्फ एक हेल्प डेस्क नहीं है, बल्कि यह एक मानवीय दृष्टिकोण पर आधारित पहल है, जहां मरीजों और उनके परिजनों को न केवल सहायता मिलेगी, बल्कि उन्हें सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार का अनुभव भी होगा। मेरा वादा है कि यह कुटीर चौबीसों घंटे मरीजों की सेवा में तत्पर रहेगा। मैं हर व्यक्ति से अनुरोध करता हूं कि इस पहल का लाभ उठाएं और हमें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सहयोग दें। यह सिर्फ एक शुरुआत है, हम इसे और भी बेहतर बनाएंगे। सेवा कुटीर का उद्देश्य सिर्फ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना नहीं है, बल्कि हर मरीज को सम्मान और सहानुभूति के साथ सेवा देना है। हमारा प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे। यह कुटीर हर जरूरतमंद के लिए एक भरोसेमंद सहायता केंद्र होगा। साथ ही कहा की भव्य उद्घाटन समारोह में आप सभी सादर आमंत्रित हैं।

जनता के लिए विशेष लाभ

सभी प्रकार की चिकित्सा सहायता एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। अस्पताल की प्रक्रियाओं को समझने में होने वाली समस्याओं का समाधान। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के मरीजों को समान रूप से लाभ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

करमा पर्व के बाद तालाब में डूबे सत्येंद्र भुइयां,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के कूद-रेवाली गांव में करमा पर्व...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

म्यूटेशन में देरी पर भड़के जेपी पटेल, CO की कार्यशैली पर उठाए सवाल

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में म्यूटेशन के मामलों में कथित देरी को लेकर कांग्रेस...

BreakingHazaribaghindia

पूर्व मंत्री के बयान पर JMM महिला सेल की जिलाध्यक्ष ने जताई नाराजगी

Khabar365newsहजारीबाग: सदर अंचल के हुरहुरु स्थित खासमहल जमीन विवाद को लेकर पूर्व...

Hazaribagh

जी.एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में हिंदी दिवस पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन

Khabar365news हजारीबाग: .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में हिंदी दिवस के अवसर पर...