उत्तराखंडब्रेकिंग

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हेलिकॉप्टर क्रैश, 7 लोग थे सवार; सभी की मौत 

Share
Share
Khabar365news

उत्तराखंड : उत्तराखंड के गौरीकुंड क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। केदारनाथ रूट पर रविवार सुबह एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ और इसकी वजह खराब मौसम मानी जा रही है। इस हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई। 

हादसे में जान गंवाने वालों में एक दंपती, उनका छोटा बच्चा, 2 स्थानीय निवासी, एक महिला यात्री और हेलिकॉप्टर के पायलट शामिल हैं। मृतकों में महाराष्ट्र के जयसवाल परिवार के 3 सदस्य राजकुमार जयसवाल, उनकी पत्नी श्रद्धा जयसवाल और 23 महीने का बेटा काशी जयसवाल थे। इसके अलावा तुष्टि सिंह, विनोद नेगी, बीकेटीसी कर्मचारी विक्रम सिंह रावत और पायलट कैप्टन राजीव थे। 

यह हेलिकॉप्टर आर्यन कंपनी का था। हादसे की पुष्टि हेलिकॉप्टर नोडल अधिकारी राहुल चौबे और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने की है। गौरीकुंड के पास घास काट रही नेपाली मूल की महिलाओं ने सबसे पहले हादसे की जानकारी दी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा,”रुद्रप्रयाग जिले में हेलीकॉप्टर दुर्घटना की बहुत दुखद खबर मिली है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और अन्य बचाव दल राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। मैं बाबा केदार से सभी यात्रियों की सुरक्षा की प्रार्थना करता हूं।”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...