BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हेमंत सोरेन ने विजेता खिलाड़ियों को दी बधाई, कहा- युवाओं की प्रतिभा झारखंड का गौरव

Share
Share
Khabar365news

69वीं SGFI राष्ट्रीय स्कूली फुटबॉल चैंपियनशिप में खिताब जीतकर लौटी झारखंड की अंडर–14 बालक फुटबॉल टीम ने आज झारखंड विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने टीम के खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सहयोगियों को राष्ट्रीय चैंपियन बनने पर हार्दिक बधाई दी और उनके सुनहरे भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के युवाओं में खेल के प्रति जबरदस्त उत्साह और क्षमता है। राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं, प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार कोशिश कर रही है, ताकि वे राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकें।
सोरेन ने विश्वास जताया कि झारखंड के खिलाड़ी आने वाले समय में खेल जगत में और भी नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण राज्य का मान बढ़ा रहा है।

गौरतलब है कि उमरिया (मध्य प्रदेश) में 1 से 6 दिसंबर 2025 तक आयोजित SGFI राष्ट्रीय स्कूली फुटबॉल चैंपियनशिप में झारखंड टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में पंजाब को 6–5 से पेनल्टी शूटआउट में हराकर खिताब जीता। यह प्रतियोगिता झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) के बैनर तले आयोजित हुई थी। टीम के खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से बातचीत में कहा कि राज्य सरकार की खेल नीतियों और प्रोत्साहन योजनाओं से उन्हें लगातार प्रेरणा मिलती है और इसी कारण वे बेहतर प्रदर्शन कर पा रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...