विभिन्न मतदान केंद्रों का किया गया निरीक्षण

इस क्रम में उपायुक्त द्वारा सर्वप्रथम राजकीयकृत गवर्नमेंट सेकेंडरी स्कूल, देवलबाड़ी स्थित मतदान केंद्र संख्या 72 एवं 73, इसके जोड़ टी उत्क्रमित मध्य विद्यालय दिघारी, मतदान केंद्र संख्या 50 एवं 51, सामुदायिक भवन, महतोडीह स्थित मतदान केंद्र संख्या 120 एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मोहड़ा स्थित मतदान केंद्र संख्या 215 का निरीक्षण कर किए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आयोजित कैंप में अब तक प्राप्त प्रपत्र 6 के संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन, कुल नोटिस, सुनवाई एवं लंबित नोटिसों के निष्पादन हेतु संबंधित मतदाता से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने एवं सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के अलावा। बीएलओ एवं बीएलए-2 की चौथी बैठक तथा चुनाव पाठशाला के बारे में जानकारी ली।

प्रपत्र 6 के संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन पर जोर

उन्होंने संबंधित बीएलओ एवं अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि मतदाता सूची में त्रुटियों के सुधार हेतु प्रपत्र-8 तथा छूटे हुए नए पात्र मतदाताओं, विशेषकर 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के युवाओं एवं प्रवासी मतदाताओं के पंजीकरण हेतु प्रपत्र-6 के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही प्राप्त प्रपत्र 6 के डिजिटाइजेशन कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिए। कहा कि पूरे जिले में प्रत्येक बूथ पर आयोजित मेगा कैंप में सभी बीएलओ, बीएलए-2 और चुनाव पाठशाला के सदस्यों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिए हैं एवं बैठक के किम्मे उन्हें बताया गया कि अभी तक एसआईआर में क्या कार्रवाई हुई है। कितने लोगों का सुनवाई हो चुका है, कितने लोगों का नाम जुड़ने वाला है और कितने लोगों का प्रपत्र इकट्ठा हुआ है?, की जानकारी दी गई है। उन्होंने जिलेवासियों से कहा कि सभी पात्र मतदाता मतदाता-सूची में अपना नाम जुड़वाने, विवरण में सुधार कराने तथा एसआईआर प्रक्रिया से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर एसआईआर से जुड़े समस्याओं बतायें, ताकि सभी पात्र मतदाता का मतदाता सूची में शामिल हो सके।
इस मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री कयूम अंसारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री कमलेश कुमार दास, अंचल अधिकारी नारायणपुर श्री देवराज गुप्ता, अंचल अधिकारी जामताड़ा श्री अविश्वर मुर्मू सहित बीएलओ पर्यवेक्षक सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Leave a comment