Jharkhand

हेमंत सोरेन की भाभी करने वाली हैं घर वापसी! गुरु के आशीर्वाद का है इन्तजार!

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड की सियासत एक बार फिर करवट बदलने वाली है। य़ह खबर सोरेन परिवार की बड़ी बहू सीता सोरेन से जुड़ी हुई है। राज्य की राजनीति में कयास लगने लगे हैं कि सीता सोरेन घर वापसी करने वाली हैं। दरअसल, भाजपा में आने के बाद वह दो चुनाव लड़ चुकी हैं, और ‘अपनों’ के हाथों ही उन्हें हार का सामना करना पड़ा। सीता सोरेन लोकसभा से साथ विधानसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ा था, लेकिन दोनों चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। ऊपर से भाजपा पिछले विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद बेचारी भी बन गयी है। इसलिए अब सीता सोरेन को भी यह लगने लगा है कि उन्होंने भाजपा में आकर भारी भूल की है।

सीता सोरेन भाजपा छोड़कर झामुमो में आ सकती है, इसके वजह भी बतायी जा सकती है। हाल ही में झामुमो सुप्रीमो दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने जब अपना जन्मदिन मनाया था, तब सीता सोरेन अपनी बेटियों के साथ उनके आवास पर पहुंची थी। वैसे करीब 10 महीने पहले सीता सोरेन जब झामुमो छोड़कर भाजपा में शामिल हुई थी, तब पार्टी की ओर से कई बार कहा कि थोड़ी-बहुत जो नाराजगी है, वह जल्द दूर हो जायेगी और उनकी घर वापसी जरूर होगी।

सीता सोरेन की अगर घर वापसी होती है, तो उसके लिए ज्यादा समय इन्तजार नहीं करना पड़ेगा। झामुमो 2 फरवरी को दुमका और 4 फरवरी को धनबाद में अपना स्थापना दिवस मनाने वाला है। उम्मीद की जा रही है कि इसी दौरान सीता सोरेन घर वापसी कर सकती है। हालांकि अब तक जो संकेत मिले हैं, उसके अनुसार यही कयास लगाये जा रहे हैं कि सीता सोरेन को शिबू सोरेन के आशीर्वाद का इन्तजार है। शिबू सोरेन का आशीर्वाद मिलने के बाद उनकी घर वापसी हो जायेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

भर्ती परीक्षा धांधली का कथित किंगपिन मिथिलेश,

Khabar365newsरांची। झारखंड की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की जांच के बीच...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

MMDRA बिल पर चंपाई सोरेन का हमला,

Khabar365newsरांची। MMDRA Bill को लेकर झारखंड में सियासी बयानबाजी तेज हो गई...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

विकास रंजन सिंह बने लोजपा रामविलास के झारखंड प्रधान महासचिव

Khabar365newsरांची। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने झारखंड संगठन में बड़ा बदलाव करते...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में राशन डीलरों का धरना, 12 माह का कमीशन बकाया

Khabar365newsसिमडेगा। जिले में राशन डीलरों ने अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय...