झारखंडब्रेकिंग

तेज रफ्तार बाइकर्स ने मारी टक्कर, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हेड मास्टर सहित 3 घायल

Share
Share
Khabar365news

जामताड़ाः स्टेशन रोड पर सोमवार की सुबह तेज रफ्तार बाइकर्स की लापरवाही का खामियाजा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित जेबीसी स्कूल के हेड मास्टर सुशील मरांडी को भुगतना पड़ा। स्कूल के सामने सब्जी खरीदते समय उन्हें एक बेकाबू बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि हेड मास्टर दूर जाकर गिरे और बाइक सवार दोनों युवक भी ज़मीन पर जा गिरे। हादसे में तीनों लोग घायल हुए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में शामिल सुशील मरांडी और एक युवक को तुरंत सदर अस्पताल भेजा गया, जबकि तीसरे घायल को पुलिस की गश्ती गाड़ी से इलाज के लिए ले जाया गया। दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर सदर थाना प्रभारी राजेश मंडल ने मौके से बाइक को जब्त कर लिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि जेबीसी स्कूल के सामने दोनों ओर सब्जी और मछली बाजार लगने के कारण यह इलाका हमेशा भीड़भाड़ वाला रहता है। इसके बावजूद तेज रफ्तार बाइकर्स, खासकर किशोर, लापरवाही से बाइक चलाते हैं।हादसे के बाद जब स्थानीय लोगों ने 108 नंबर पर कॉल किया, तो जवाब में जरूरत से ज्यादा पूछताछ और देरी हुई। इससे परेशान होकर लोगों ने खुद ही घायलों को अस्पताल पहुंचाने का फैसला किया। सामाजिक कार्यकर्ताओं विनोद क्षत्रिय और चंद्रमोहन दत्ता ने इस अव्यवस्था पर गहरा रोष जताते हुए स्वास्थ्य मंत्री से 108 सेवा को अधिक सरल और प्रभावी बनाने की मांग की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

बर्थडे पार्टी में ले गई सहेली, फिर फ्लैट में छात्रा से हुआ रेप; रांची की घटना

Khabar365newsरांची के बरियातू थाना क्षेत्र के एक हॉस्टल में रहने वाली छात्रा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बढ़ेगी भीषण गर्मी, 20 अप्रैल के बाद तापमान 40°C के पार; लू का खतरा

Khabar365newsझारखंड में अब भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। 20 अप्रैल के...

BreakingJharkhandझारखंडपलामूब्रेकिंग

ममेरे भाई-बहन के प्रेम संबंध का दुखद अंत: हत्या के बाद युवक ने दी जान

Khabar365newsपलामू जिले में आपसी प्रेम संबंध में ममेरे भाई ने अपनी बहन...