झारखंडब्रेकिंग

बड़ा फैसला : मानसून से पहले 3माह का राशन एक साथ मिलेगा, केंद्र के निर्देश पर राज्य सरकार की पहल

Share
Share
Khabar365news

रांची : मानसून से पहले राहत की बड़ी पहल करते हुएझारखंड सरकार ने राज्य के 2.88 करोड़ राशनकार्डधारकों को जून, जुलाई और अगस्त- तीनोंमहीने का राशन अग्रिम देने का ऐलान किया है।यह निर्णय केंद्र सरकार के निर्देश पर लिया गया है, लेकिन राज्य सरकार की तत्परता ने इसे जमीन पर उतारने में निर्णायक भूमिका निभाई है।खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने 1 जून से 30 जून तक तीन माह के राशन वितरण का आदेश जारी किया है। सभी जिलों को निर्देश दिए गए हैं कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

राज्य के खाद्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इसे गरीबों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता बताया। उन्होंने कहा, “हेमंत सोरेन जी की सरकार गरीबों की सरकार है। हम जवाबदेही के साथ काम कर रहे हैं और सुनिश्चित करेंगे कि किसी लाभुक को राशन से वंचित न रहना पड़े।”

मंत्री ने साफ कहा कि वह खुद वितरण व्यवस्था की निगरानी करेंगे। इसके लिए सभी डीएसओ और एफसीआई अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई जा रही है, जिसमें गोदामों की स्थिति, तीन माह के अनाज का भंडारण, लॉजिस्टिक्स और क्वालिटी कंट्रोल जैसे बिंदुओं पर ठोस निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हर हाल में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अनाज की गुणवत्ता बनी रहे, वह सड़ा-गला न हो और हर जरूरतमंद को समय पर और पूरा राशन मिले। विभाग ने आपूर्ति श्रृंखला को पहले से ही सक्रिय कर दिया है ताकि आपदा या बाढ़ जैसी स्थिति में किसी गरीब को भूखा न रहना पड़े।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

शेखपुरा में भैंस खोजने निकले युवक की करंट लगने से मौत,

Khabar365newsबिहार के शेखपुरा जिले में आंधी-बारिश में भैंस खोजने घर से निकले...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में मेडिकल उपकरण खरीद में 8.67 करोड़ की गड़बड़ी

Khabar365newsझारखंड में सरकारी अस्पतालों के लिए मेडिकल उपकरण खरीद में बड़ी अनियमितता...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर: खरकई नदी में तैरता मिला 16 वर्षीय किशोर

Khabar365newsबागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित बड़ौदा घाट के पास शनिवार सुबह खरकई नदी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बदला मौसम, रांची में आज झमाझम बारिश

Khabar365newsझारखंड में आज सुबह-सुबह झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से...