धनबाद में राष्ट्रीय कायस्थ विचार का मंचहोली मिलन समारोह का आयोजन माडा कॉलोनी हीरापुर में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री चित्रगुप्त महाराज के पूजन के साथ प्रारंभ किया गया।
इस अवसर पर भजन कीर्तन मंडली के द्वारा होली की गीत एवं धार्मिक भजन की प्रस्तुति की गई। उपस्थित सभी ने नाच गा कर भरपूर आनंद लिया और एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभ कामनाएँ दी।
इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से श्री अजय सिन्हा, श्री दुर्गेश कुमार सिन्हा, श्री सचिन रंजन सिन्हा, श्री मुकेश सिन्हा, श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव, श्री राजेंद्र सिन्हा, श्री ललित सिन्हा, श्री सुमन कुमार, श्री अरुण प्रसाद, राज रंजन सिन्हा, मुकेश कुमार, श्रीमती अंजू सिन्हा, श्रीमती चंदा श्रीवास्तव, श्रीमती संगीता श्रीवास्तव , श्रीमती निर्मला सिन्हा, श्रीमती नीतू सिन्हा, श्रीमती सुषमा सिन्हा, श्रीमती मधुमिता श्रीवास्तव, श्रीमती सुषमा सिन्हा, श्रीमती प्रभा सिंहा, नीरू सिन्हा, अनीता सिन्हा के अलावा कई गणमान्य व्यक्ति के मुख्य भूमिका रही।
Leave a comment