JharkhandRanchi

रांची जिले के खलारी प्रखंड के जेहलीटांड़ में भू-धसान से मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे मकान में रह रहे लोग ।घटना से लोगों में आक्रोश

Share
Share
Khabar365news

खलारी प्रखण्ड के विश्रामपुर पंचायत के जेहलीटांड़ में सीसीएल एनके एरिया के केडीएच कोयला खदान से मात्र 50 मीटर दूरी पर शुक्रवार को भू-धसान की घटना हुई है। जिससे वहां स्थित एक मकान के दीवार, फर्श और आसपास के जमीन पर चैड़ी दरार आ गई।

दरारे लगातार चैड़ी होती रही, जिससे घर की दीवार और फर्श बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना शुक्रवार अपराह्न तीन बजे की है। भू-धसान के समय उस मकान में घर की मालकीन साइमुन खातून, सज्जाद अंसारी, मुस्तरी बेगम व छोटे बच्चे मौजूद थे। इध घअटना में सज्जाद के पैर में चोट लगी है। एक बच्चा डर से बेहोश हो गया। बताया गया कि अपराह्न ढाई बजे केडीएच खदान में ब्लास्टिंग की गई थी।

थोड़ी देर बाद धीरे धीरे आसपास की जमीन धंसने लगी और जमीन में दरार आने लगी। दोपहर के समय उक्त मकान में महिलाएं बच्चे आराम कर रहे थे। घर की दीवार और फर्श फटते ही वहां अफरा तफरी मच गया। दीवार पर टंगा टीवी फर्श पर गिर पड़ा। मोबाइल दरार में समा गया। जमीन धंसने से घर के एक कमरे का दरवाजा खुलने के हाल में नहीं रहा। घटना की सूचना मिलते ही बस्ती व आसपास के लोग वहां जुट गए।

आक्रोशित लोगों ने खदान का काम बंद करा दिया। लोग सीसीएल प्रबंधन के प्रति नाराज थे। इधर घटना के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अधिकारी व जवान घटनास्थल पर पहुंच गए। बस्ती के लोग केडीएच परियोजना पदाधिकारी व एनके एरिया महाप्रबंधक को बुलाने की मांग करने लगे। थोड़ी देर में केडीएच पीओ अनिल कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त घर का मुआयना किया और परिवार के लोगों से बात की। इधर एकता मंच के सक्रिय कार्यकर्ता और साइमुन खातून के देवर नसीम अंसारी ने सीसीएल अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही है। वहीं घटनास्थल पर पहुंची खलारी पश्चिमी की जिप सदस्य सरस्वती देवी ने कहा है कि जबतक इन लोगों को मुआवजा नहीं मिल जाता खदान नहीं चलने दिया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandLohardagaSocialझारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

धान कूटने के दौरान साड़ी फंसने से महिला पुनम कुमारी की मौत

Khabar365newsकुडू प्रखण्ड के पंचायत सलगी के गांव खम्हार में दर्दनाक हादसा, खबर...

BreakingCrimeJharkhandPakur

एएसआई को पेड़ में बांधकर बनाया बंधक

Khabar365newsदो एएसआई गम्भीर रूप से घायल दो आरोपी को पुलिस ने किया...

BreakingCrimeJharkhandRanchi

वेज की जगह नॉन-वेज चला गया पार्सल, सनक में ठोक दिया विजय को गोली, मौ’त

Khabar365newsरांची : राजधानी में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। वेज की...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

पुलिस का ऑपरेशन क्लीन 22 चोरी की बाइक बरामद, 15 अपराधी दबोचे गए

Khabar365newsरांची: झारखंड के रांची स्थित नामकुम थाना पुलिस ने 15 अपराधियों को...