CrimeJharkhandPakur

बिरसा हरित ग्राम योजना में भारी अनियमितता, दराजमाठ गांव बना भ्रष्टाचार की भेंट

Share
Share
Khabar365news

पाकुड़ से जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़): राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी बिरसा हरित ग्राम योजना लिट्टीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के तलपहड़ी पंचायत अंतर्गत दराजमाठ गांव में पूरी तरह सवालों के घेरे में आ गई है।

योजना के नाम पर हरियाली का सपना दिखाया गया, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि योजना के तहत जमकर लूट मचाई गई, जबकि स्थिति यह है कि एक भी पौधा जीवित नहीं बचा।

योजना स्थल आज उजाड़ मैदान में तब्दील हो चुका है, जो सरकारी दावों और हकीकत के बीच की गहरी खाई को साफ तौर पर उजागर करता है। ग्रामीणों का कहना है कि पौधरोपण के बाद आवश्यक फेंसिंग, पानी की व्यवस्था, गड्ढा तैयारी और नियमित निगरानी जैसे बुनियादी प्रावधानों को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया। इससे यह स्पष्ट होता है कि योजना का उद्देश्य हरियाली बढ़ाना नहीं, बल्कि सरकारी राशि का बंदरबांट बनकर रह गया।

ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए दोषी अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं लाभुकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही गांव में दोबारा पारदर्शी और जवाबदेह तरीके से पौधरोपण कराने की अपील की है।

सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि जब इस गंभीर मामले पर पंचायत सचिव से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने कॉल रिसीव करना तक उचित नहीं समझा, जिससे प्रशासनिक उदासीनता और संदेह और गहरा गया है।

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस गंभीर अनियमितता पर संज्ञान लेगा, या फिर बिरसा हरित ग्राम योजना ऐसे ही कागज़ों में हरी-भरी बनकर दम तोड़ती रहेगी?

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, अरहर की खेत से मिली लाश

Khabar365newsगढ़वा जिले के रामकांडा थानाक्षेत्र अंतर्गत कसमार गांव से एक दिल दहला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड विधानसभा में 1,58,560 करोड़ का बजट पेश, 9 फीसदी की वृद्धि

Khabar365newsझारखंड विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,58,560 करोड़ रुपये का...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची विश्वविद्यालय में अवैध कब्जाधारियों पर सख्ती, स्टाफ क्वार्टर खाली करने का अल्ट

Khabar365newsरांची यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मोरहाबादी स्थित स्टाफ क्वार्टर में रह रहे कर्मचारियों...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बजट 2026: हेल्थ सेक्टर को 8 हजार करोड़, कैंसर रोकथाम के लिए 200 करोड़ का प्रावधान

Khabar365newsझारखंड के वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बजट पेश करते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र...