Uncategorized

आइसीडीएस के प्रधान सहायक अमरदीप खाका हुए सेवानिवृत्त

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग कटकमसांडी
बाल विकास परियोजना कार्यालय कटकमसांडी के प्रधान सहायक अमरदीप खाका के 31 मई 2023 को सेवानिवृत्त होने पर बाल विकासकर्मियों की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। उनकी सेवानिवृत्ति पर कार्यालय कर्मियों ने उन्हें गुलदस्ता भेंटकर सम्मानित किया। अपने विदाई पर अमरदीप खाका भावुक भी हुए और कार्यालय में काम के दौरान कर्मियों का सहयोग एवं स्नेह के लिए आभार प्रकट किया। इस क्रम में उन्होंने कहा कि भले हम सरकारी सेवा से निवृत्त हो रहे हैं। मगर आप सभी का सहयोग और स्नेह ताउम्र याद रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि कहीं भी जरूरत महसूस हो, हम आपकी मदद के लिए सदैव खड़े मिलेंगे।मौके पर महिला पर्यवेक्षिका महजबी परवीन, माधुरी कुमारी, मनीषा सहित कार्यालय के अन्य कर्मी एवं आंगनबाड़ी सेविका उपस्थित थे। इस क्रम में महिला पर्यवेक्षिका महजबी परवीन व माधवी कुमारी ने बताया कि प्रधान सहायक खाका का 31 मई को सांकेतिक विदाई दी गई है। पुनः कार्यालय की ओर से औपचारिक कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दी जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
Uncategorized

रेल पुलिस शराब के साथ दो गिरफ्तार

Khabar365newsधनबाद वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के...

Uncategorized

नगर निगम चुनाव में झामुमो का बड़ा दांवमेयर प्रत्याशी विकास राणा को मिला पार्टी का आधिकारिक समर्थन

Khabar365newsहजारीबाग। नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो...

Uncategorized

नरसिंह नगर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

Khabar365news हजारीबाग: जिले के नरसिंह नगर क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...

Uncategorized

गोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार

Khabar365newsगोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार...