Home बिहार IIT पटना के छात्र ने 7वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या
बिहारब्रेकिंग

IIT पटना के छात्र ने 7वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

Share
Share

बिहार : बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां IIT के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार, बिहटा के अमहारा स्थित IIT  पटना के बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र ने हॉस्टल की सातवीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी की है। मृतक की पहचान बेंगलुरू के रहने वाले 21 वर्षीय राहुल कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है की छात्र ने पहले अपने हाथ की नस काटी। फिर उसने हॉस्टल की सातवीं मंजिल से अचानक छलांग लगा दी।

सातवीं मंजिल से छात्र के नीचे गिरते ही परिसर में कोहराम मच गया। इसके बाद आनन-फानन में राहुल को इलाज के लिए नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ब्रेकिंगActiveBreakingJharkhandझारखंडरांची

रांची में राज्य स्तरीय दिशा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित,

रांची: राजधानी रांची में आज राज्य स्तरीय जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...