झारखंड

जैक पेपर लीक मामले में कोडरमा पुलिस ने की छापेमारी

Share
Share
Khabar365news

JAC Paper Leak: जैक प्रश्न पत्र लीक मामले में कोडरमा पुलिस ने सोमवार सुबह चार बजे नगर थाना क्षेत्र के न्यू बरगंडा स्थित एक घर में छापेमारी की गयी। यह छापेमारी 10 बजे तक चली।यहां छापेमारी कोडरमा के एसडीपीओ अनिल सिंह के नेतृत्व में की गयी। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।इस छापेमारी में जैक पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड समेत छः युवकों को गिरफ्तार किया गया। इधर छापेमारी के बाद पुलिस सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर अपने साथ कोडरमा ले गयी है। इस बाबत कोडरमा के एसडीपीओ अनिल सिंह ने बताया की जैक दसवीं बोर्ड के पेपर लीक मामले में छापेमारी की गयी है। इस छापेमारी में छः युवकों को गिरफ्तार किया गया है ,जो न्यू बरगंडा स्थित एक मकान में रहकर पढ़ाई करने के साथ पेपर लीक करने में शामिल थे। इसमें से एक मास्टरमाइंड भी शामिल है। उन्होंने बताया की यहां से भारी मात्रा में साइंस के प्रश्नपत्र भी बरामद हुए है। साथ ही यंहा से पुलिस ने कई मोबाइल फोन और भारी मात्रा में प्रश्नपत्र भी बरामद किये है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

November 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

बुढ़मू में बंगाली डॉक्टर की गला रेतकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsबुढ़मू ब्रेकिंग ग्रामीण चिकित्सक (बंगाली डॉक्टर) की गला रेत कर हत्या दो...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सचिवालय का सच : ऊर्जा विभाग में करंट ही नहीं

Khabar365newsराज्य का ऊर्जा विभाग हैडलेस बना हुआ है। लगभग डेढ़ महीने से...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अज्ञात हमलावरों ने युवती पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाज जारी

Khabar365newsरांची : रांची में फायरिंग की एक बड़ी घटना सामने आई है,...

BreakingJharkhandkodermaझारखंडब्रेकिंग

कोडरमा में हादसा: बाइक गिरने से मासूम की मौत

Khabar365newsकोडरमा : कोडरमा थाना क्षेत्र के कमेडीह गांव में शुक्रवार को एक...