CrimeJharkhandPakur

हिरणपुर में अवैध लॉटरी का जाल : कोरोना की तरह पूरे प्रखंड में फैलता माफिया राज, प्रशासन मौन

Share
Share
Khabar365news

पाकुड़ से जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट

हिरणपुर (पाकुड़): हिरणपुर प्रखंड क्षेत्र इन दिनों एक गंभीर सामाजिक और कानूनी संकट से जूझ रहा है। जिस तरह कभी कोरोना महामारी ने गांव-गांव, गली-गली अपनी जड़ें फैलाई थीं, ठीक उसी तरह आज अवैध लॉटरी का कारोबार पूरे प्रखंड में फैल चुका है। यह अवैध धंधा अब खुलेआम चल रहा है और हैरानी की बात यह है कि प्रशासन का कोई डर लॉटरी माफियाओं में दिखाई नहीं दे रहा।

सूत्रों के अनुसार इस अवैध लॉटरी कारोबार का मुख्य सरगना बिट्टू भगत बताया जा रहा है, जो पूरे हिरणपुर प्रखंड क्षेत्र में अपने नेटवर्क के माध्यम से इस गैरकानूनी धंधे को संचालित कर रहा है। डांगापाड़ा मोड़, तोड़ाई, मोहनपुर मोड़ सहित कई प्रमुख चौक-चौराहों पर दिन-दहाड़े लॉटरी एजेंट खुलेआम नंबर काटते नजर आ जाते हैं।

हर मोड़ पर एजेंट, हर गली में जुआ

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह से लेकर देर रात तक यह अवैध कारोबार बिना किसी रोक-टोक के चलता है। छोटे-छोटे दुकानों, पान ठेलों और गुपचुप ठिकानों से लॉटरी का खेल संचालित हो रहा है।

ग्रामीणों और युवाओं को सपनों का लालच देकर उनकी मेहनत की कमाई लूट ली जा रही है।
युवा पीढ़ी बर्बादी की कगार पर
इस अवैध लॉटरी का सबसे बड़ा शिकार गरीब तबके और युवा वर्ग हो रहा है। रोज़गार की तलाश में भटक रहे युवाओं को जल्द अमीर बनने का सपना दिखाकर इस दलदल में धकेला जा रहा है। कई परिवारों में आर्थिक तंगी बढ़ रही है,

घर-परिवार में कलह की स्थिति बन रही है, लेकिन माफियाओं के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही।
प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल
सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन को इस पूरे नेटवर्क की जानकारी नहीं है?

या फिर जानकारी होने के बावजूद भी कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही?
स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि जब सब कुछ खुलेआम चल रहा है, तब भी पुलिस और प्रशासन की ओर से अब तक कोई बड़ी छापेमारी या गिरफ्तारी देखने को नहीं मिली है।

सूत्रों का दावा – संरक्षण में फल-फूल रहा धंधा

सूत्र यह भी दावा कर रहे हैं कि अवैध लॉटरी का यह कारोबार बिना किसी संरक्षण के इतने बड़े स्तर पर चल पाना संभव नहीं है। यही कारण है कि माफिया बेखौफ होकर पूरे प्रखंड में अपने एजेंट तैनात किए हुए हैं।
जनता की मांग – जल्द हो सख्त कार्रवाई

हिरणपुर प्रखंड की जनता अब प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रही है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इस अवैध कारोबार पर लगाम नहीं लगाई गई, तो आने वाले दिनों में इसके सामाजिक दुष्परिणाम और भी भयावह हो सकते हैं।

अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन कब नींद से जागता है और इस अवैध लॉटरी माफिया पर कब तक शिकंजा कसता है।
या फिर हिरणपुर यूँ ही अवैध धंधों का गढ़ बनता रहेगा?

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अब ऑफलाइन भी बनेंगे जाति-आय और आवास प्रमाणपत्र

Khabar365newsरांची। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद झारखंड में जाति, आय और आवास...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC-CGL केस में CID की बड़ी कार्रवाई,

Khabar365newsरांची। JSSC-CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के मामले में...

BreakingdeogharJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सावन पूर्णिमा पर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे मनोज तिवारी और निशिकांत दुबे

Khabar365newsदेवघर। सावन पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

लोहरदगा में अपराधियों का तांडव,

Khabar365newsलोहरदगा। जिले में देर रात बेखौफ अपराधियों ने एक कंस्ट्रक्शन साइट को...