Jharkhand

बंगाल से झारखंड लाया गया अवैध लकड़ी

Share
Share
Khabar365news

Chatra News: चतरा में वन विभाग ने छापेमारी अभियान चला कर जयपुर गांव के समीप से 200 पीस अवैध लकड़ी का चौखट लदा ट्रक जब्त किया हैं. जब्त ट्रक को वन विभाग कार्यालय लाया गया. ट्रक लातेहार से चतरा की ओर आ रहा था. दक्षिणी वन प्रमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल नंबर की लकड़ी का चौखट लदा ट्रक चतरा की ओर आ रहा हैं. सूचना के आलोक में छापेमारी टीम का गठन किया. टीम ने जयपुर गांव पहुंच कर ट्रक को जब्त कर लिया. वहीं टीम को देख चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया. उन्होंने बताया कि चालान फर्जी है या सही इसके बारे में भी तहकीकात की जा रही है. अगर चालान फर्जी पाई जाती है तो इस संबंध में ट्रक मालिक के खिलाफ वन अधिनियम का मामला दर्ज किया जाएगा. छापामारी टीम में प्रभारी वनपाल रोहित प्रसाद यादव, कमल किशोर, वनरक्षी अनुज कुमार, धर्मेंद्र कुमार मिश्रा समेत सदर थाना पुलिस के कई जवान व होमगार्ड जवान शामिल थे.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

आज तय होगा धनबाद का मेयर कौन, सस्पेंस में बीती पूरी रात

Khabar365newsधनबाद नगर निगम के मेयर पद के लिए मतगणना शुक्रवार देर रात...