Uncategorized

स्थापना दिवस मनाने को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति की परिसदन हजारीबाग में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति की बैठक हजारीबाग परिसदन में जिला अध्यक्ष श्री शंभुलाल यादव जी के अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें केंद्रीय समिति के सदस्य गण, जिला समिति के पदाधिकारी एवं प्रखंड अध्यक्ष, सचिव एवं पूर्व प्रखंड अध्यक्ष, सचिव एवं सक्रिय कार्यकर्त्ताओं की इस बैठक में उपस्थित हुए।

इस बैठक में मुख्य रूप से आगामी 04 अप्रैल 2023 को पार्टी का 44वां स्थापना दिवस मनाने एवं सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई। झामुमो हजारीबाग जिला अध्यक्ष श्री शंभुलाल यादव ने कहा कि आगामी 04 अपैल का 44वां स्थापना दिवस ऐतिहासिक होगा। हजारीबाग जिले के सभी प्रखण्ड एवं नगर में संयोजक मंडली बनाकर स्थापना दिवस की तैयारी एवं सभी 16 प्रखंडों और हजारीबाग नगर में फ्लैक्स होडिंग लगाये जाएंगे और प्रखंडों में दीवाल लेखन कर व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करेंगे। झामुमो हजारीबाग जिला इस बार अपना 44वाँ स्थापना दिवस समारोह मनाने जा रही है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्त्ताओं की जिम्मेदारी ओर बढ़ जाती है क्योंकि कार्यक्रम को हजारीबाग शहरी क्षेत्र में बनाया जाना है। सभी सक्रिय साथी है वे ज्यादा से ज्यादा की संख्या में लोगों को घरों से बाहर निकाले और हजारीबाग में ऐतिहासिक 44वाँ स्थापना दिवस समारोह का गवाह बने। संगठन हर तरह से आपलोगो के साथ है। इन 44वर्षों में हजारीबाग में संगठन मजबूत हुई है। कई दलों के लोग झामुमो से जुड़ रहे है। हमसब का दायित्व है कि आने वाले 04 अप्रैल को सभी सक्रिय साथी ज्यादा से ज्यादा बढ-चढ़कर, वृहत पैमाने पर अपने अपने प्रखंडों के सभी पंचायतों में प्रचार प्रसार कर कार्यक्रम में लोगों को लाने की अपील करेंगे और 04 April स्थापना दिवस को सफल करें।

इस बैठक में मुख्य अतिथि झामुमो केंद्रीय नेता श्री डॉ कमल नयन सिंह, टेकोचन्द महतो, दिलीप वर्मा, मो इजहार, राजेश टुडू, रफीक अंसारी, रामकिशोर मुर्मू, जिला कोषाध्यक्ष नईम रही, जिला उपाध्यक्ष यासीन खान, जिला संयुक्त सचिव प्रमोद गुप्ता, बबलू पासवान, भगिनाथ महतो, इचाक बीस सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम, प्रखंड अध्यक्ष दिगम्बर मेहता, राम प्रवेश सिंह, उमेश गुप्ता, कमाल कुरैशी, चलकुशा बीस सूत्री अध्यक्ष सलीम अंसारी, प्रभु यादव, बरकट्ठा बीस सूत्री उपाध्यक्ष कुदुश अंसारी, लालमणि मांझी, जागेश्वर साव, महेंद्र महतो, तालों मरांडी, कटकमसांडी प्रखंड अध्यक्ष राजा मोहम्मद, अरशद खान, सगीर खान, नगर अध्यक्ष इख्तियार अहमद, सचिव मनोज मोदी, बाबुन हांसदा, महिला नेत्री जाशो देवी, प्यारी देवी, नंदु प्रसाद, कुंदन प्रसाद मेहता राजेन्द्र राणा, बड़कागाँव प्रखंड सचिव बासुदेव यादव, किशोर राम, कुंदन कुमार मेहता, आदिल हुसैन, समेत सैकड़ों नेता कार्यकर्त्ता उपस्थित थे

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
Uncategorized

रेल पुलिस शराब के साथ दो गिरफ्तार

Khabar365newsधनबाद वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के...

Uncategorized

नगर निगम चुनाव में झामुमो का बड़ा दांवमेयर प्रत्याशी विकास राणा को मिला पार्टी का आधिकारिक समर्थन

Khabar365newsहजारीबाग। नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो...

Uncategorized

नरसिंह नगर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

Khabar365news हजारीबाग: जिले के नरसिंह नगर क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...

Uncategorized

गोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार

Khabar365newsगोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार...