Hazaribagh

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई हिंसा के खिलाफ, केंद्र सरकार कड़ी कार्रवाई करे : इम्तियाज हसन उर्फ विक्की

Share
Share
Khabar365news

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुई हिंसक घटना को लेकर हजारीबाग गार्जियन हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट, नशा मुक्ति केंद्र के डायरेक्टर, संरक्षक सद्भावना विकास मंच, समाजसेवी सह शांति समिति सदस्य, पगमिल निवासी सैयद इम्तियाज हसन विक्की जो एकीकृत बिहार के पूर्व कृषि और कानून मंत्री स्वर्गीय एच एच रहमान के भांजे ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को नरसंहार करार देते हुए केंद्र सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इम्तियाज हसन ने कहा कि पहलगाम में निर्दोष नागरिकों पर हुआ यह हमला सिर्फ एक आतंकी वारदात नहीं, बल्कि मानवता के खिलाफ किया गया एक घिनौना अपराध है। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए आंतवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में ऐसी घटनाएं यह साबित करती हैं कि वहां पर खुफिया तंत्र और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। ऐसे समय में राजनीति से हट कर बात करनी चाहिए सभी धर्म के नागरिकों को एक स्वर में आतंकवाद की निंदा करनी चाहिए और शांति व एकता का संदेश देना चाहिए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंड

केदारनाथ यात्रा पर निकले युवक की गोली मारकर हत्या

Khabar365newsहजारीबाग: केदारनाथ यात्रा पर निकले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर...

HazaribaghJharkhand

कारगिल के अमर शहीद विद्यानंद सिंह के 27वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि एवं गौरव सम्मान समारोह आयोजित

Khabar365newsहजारीबाग। कारगिल युद्ध के अमर वीर शहीद विद्यानंद सिंह के 27वें शहादत...

HazaribaghJharkhand

माय भारत (मेरा युवा भारत) ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, किया वृक्षारोपण

Khabar365newsविश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर माय भारत (मेरा युवा भारत) एवं...

HazaribaghJharkhand

श्राद्ध कर्म में अनोखी पहल, 200 कंबलों का वितरण, कुटुंब भोज छोड़ गरीबों की सेवा कर दी श्रद्धांजलि

Khabar365newsइचाक: दरिया पंचायत के जगड़ा गांव निवासी समाजसेवी स्वर्गीय जगरनाथ महतो के...