BreakingChatraCrimeJharkhand

चतरा में बेखौफ अपराधियों का टांडव, चौकीदार को मारी गोली..!

Share
Share
Khabar365news

बेखौफ अपराधियों का टांडव, चौकीदार को मारी गोली..!

सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती, डॉ मनीष की टीम ने निकाली गोली…?

हमलावर कट्टा के साथ गिरफ्तार..!

चतरा : जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ बेखौफ अपराधी ने अभियान पर निकले चौकीदार को गोली मारकर घायल कर दिया है। चौकीदार वशिष्टनगर जोरी थाना प्रभारी के निर्देश पर ईलाके में आपराधिक गतिविधि की सूचना पर पड़ताल में निकला था। घायल चौकीदार को पुलिस ने उपचार के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहाँ उपाधीक्षक डॉ मनीष लाल की टीम ने अथक प्रयास के बाद ऑपरेट कर हाँथ के हड्डी में फंसे गोली को बाहर निकाल लिया। फिलहाल घायल चौकीदार खतरे से बाहर है। दूसरी ओर पुलिस ने घटना के बाद तत्परता दिखाते हुए आरोपी हमलावर को घटना में प्रयुक्त कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जिससे वशिष्टनगर थाना में पूछताछ की जा रही है।

हमलावर हथियार के साथ गिरफ्तार..!

मौके पर डीएसपी मुख्यालय अमृता लकड़ा ने बताया की गुप्त सूचना मिली थी की ईलाके में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में जुटे अपराधी हथियार के साथ घूम रहे हैं। उन्होंने बताया की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी ने वशिष्ठनगर जोरी थाना क्षेत्र के केवाल गांव के चौकीदार रामप्रवेश दास को मामले के पड़ताल का निर्देश दिया था। इसी दौरान चौकीदार जैसे ही केवाल गांव पहुंचा मौके पर पहले से मौजूद अपराधी मुनेश्वर गंझु से उसकी भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद मौके से भागने के दौरान ही अपराधी ने चौकीदार पर फायरिंग कर दी। गोली बाएं हाँथ में लगी है। गोली लगने के बाद भी घायल चौकीदार ने आरोपी हमलावर को हथियार के साथ दबोच लिया। जिसके बाद घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। इधर घटना की सूचना पाकर दलबल के साथ एसपी विकास पांडेय, डीएसपी मुख्यालय अमृता लकड़ा व एसडीपीओ संदीप सुमन सदर अस्पताल पहुंचे। जहाँ घायल का हालचाल जान चिकित्सकों को बेहतर इलाज का निर्देश दिया। डीएसपी ने बताया की गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में नाबालिग की शादी पर प्रशासन का एक्शन, परिवार को चेतावनी

Khabar365newsजामताड़ा में प्रशासन ने एक बाल विवाह को रुकवाया. मामला नारायणपुर प्रखंड...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में बर्थडे पार्टी के शोर पर खूनी विवाद,

Khabar365newsजमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में बर्थडे पार्टी में तेज आवाज में...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

रांची में आज Blossom Maternity & Child Care Hospital का होगा उद्घाटन

Khabar365newsरांची में Blossom Maternity & Child Care Hospital का उद्घाटन आज यानी...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

AC ब्लास्ट से फ्लैट में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला की सूझबूझ से बची जान

Khabar365newsजमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मौनी बाबा मंदिर के पास आवास...