BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में बकरियों के विवाद ने लिया खूनी रूप, मारपीट में एक व्यक्ति की निर्मम हत्या

Share
Share
Khabar365news

गढ़वा जिले मे दो परिवारों के बीच हुई भीषण मारपीट की घटना मे एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। मामला गढ़वा जिले के बड़गढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत टेहरी पंचायत के हेसातु गांव के पहाड़ पर बसे दुबियाठी टोला की है। विवाद का कारण बना बकरियों के झुण्ड को खेती चराने को लेकर। यह विवाद इतना बढ़ गया की एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई वहीं मृतक के दो पुत्रों को कुल्हाड़ी से मारकर घायल कर दिया। मृतक का नाम सूर्य देव यादव (55) वर्ष बताया गया है। घायलों में महेश यादव व गणेश यादव के नाम शामिल हैं। 

घटना की सूचना पा कर बड़गड़ थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गए शव को अपने कब्जे में लिया गया है। इस मामले में मृतक के पुत्र गणेश यादव ने बड़गड़ थाने में आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि मृतक सुर्यदेव यादव के तीन बकरी को गांव के ही रामकिशुन यादव उर्फ दुबई यादव और उनकी पत्नी कवलिया देवी द्वारा जहर दे कर मार दिया गया था । जिसकी सूचना मृतक सुर्यदेव द्वारा टेहरी पंचायत की मुखिया विनको टोप्पो को दे कर मरे हुये बकरी का फोटो लेने के लिये जैसे हि मोबाइल निकाले वैसे हि वहां मौजूद रामकिशुन यादव, राजू यादव, संतोष यादव कौलिया देवी आदि सहित कुल ग्यारह लोगों ने टांगी व लाठी से पीट कर सुर्यदेव यादव की हत्या कर दी वहीं मृतक के दोनों पुत्र महेश यादव व गणेश यादव को मार कर बुरी तरह घायल कर दिया।

इधर महेश यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिये रिम्स रेफर कर दिया। उन्होंने अभियुक्तों पर कार्रवाई करते हुए जान-माल की सुरक्षा का गुहार लगाई है। इधर इस संबंध में मोबाइल से पुछे जाने पर एसडीपीओ ने बताया कि हत्या व हत्या का प्रयास सहित अन्य धाराओं में कुल ग्यारह अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कर एग्रेत्तर कार्रवाई जारी है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

DU में दाखिले का आखिरी मौका, SOL रजिस्ट्रेशन के लिए सिर्फ 5 दिन

Khabar365newsनई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

यात्रीगण ध्यान दें! चंडीगढ़ स्टेशन पर आज से प्लेटफॉर्म 3-4 बंद, 5-6 पर शुरू होगा संचालन

Khabar365newsचंडीगढ़। यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आज...