BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म, दो बेटे और एक बेटी पैदा

Share
Share
Khabar365news

जामताड़ा के सदर अस्पताल से सोमवार की सुबह एक सुखद खबर सामने आई। जहां महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। इन बच्चों में दो लड़के और एक लड़की शामिल हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि तीनों बच्चों का जन्म नॉर्मल डिलीवरी के माध्यम से हुआ है। जानकारी के अनुसार, प्रसूता जामताड़ा थाना क्षेत्र के पंजनिया गांव की रहने वाली है। महिला का नाम आरती कुमारी तुरी है। वहीं बच्चों के पिता का नाम राजेश  मिर्धा है। स्थानीय सहिया दया रानी दत्त ने बताया कि आरती को प्रसव पीड़ा होने के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार सुबह करीब 5:00 बजे उन्होंने बच्चों को जन्म दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, सबसे पहले बेटी का जन्म हुआ और उसके बाद दो बेटों का।

माँ स्वस्थ, बच्चों का रखा जा रहा विशेष ध्यान
​अस्पताल प्रशासन ने बताया कि आरती कुमारी तुरी पहले से ही दो बेटियों की माँ हैं। वर्तमान प्रसव के बाद माँ पूरी तरह स्वस्थ है और डॉक्टरों की निरंतर निगरानी में है। हालांकि, जन्म के समय तीनों बच्चों का वजन सामान्य से कम पाया गया है। एहतियात के तौर पर और बेहतर स्वास्थ्य रिकवरी के लिए तीनों नवजातों को फिलहाल SNCU (स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट) में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।

परिजनों में खुशी का माहौल
​एक साथ तीन बच्चों के सुरक्षित जन्म की खबर मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। सदर अस्पताल के डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी बच्चों की सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। स्थानीय लोग इसे कुदरत का करिश्मा और अस्पताल के डॉक्टरों की कुशलता मान रहे हैं, क्योंकि इस तरह के केस में अक्सर सिजेरियन (ऑपरेशन) की नौबत आती है, लेकिन यहाँ नॉर्मल डिलीवरी सफल रही।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgah

स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो युवती घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना अंतर्गत तालाटांड़ पुल के...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgah

पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से AC चोरी करने वाला ‘बौना’ गिरफ्तार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...