झारखंडब्रेकिंग

झारखंड में भी गंगा नदी के किनारे बनेगा 13 KM लंबा Marine Drive, जानिए क्या होगी खासियत

Share
Share
Khabar365news

रांची-मुंबई की मरीन ड्राइव की तर्ज पर झारखंड के साहिबगंज में गंगा किनारे सड़क का निर्माण किया जायेगा. इसकी लंबाई करीब 13 किमी होगी. इसके लिए एरिया का सर्वे करा लिया गया है. गंगा नदी में बन रहे ब्रिज के एप्रोच रोड के पास से इसे निकाला जायेगा. इसकी कनेक्टिविटी वहां स्थित पोर्ट से भी होगी. पथ निर्माण विभाग ने इसकी डीपीआर तैयार करने का आदेश दे दिया है. जल्द ही कंसल्टेंट का चयन कर डीपीआर बनायी जायेगी. फिर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

पथ निर्माण विभाग का ये है प्लान

पथ निर्माण विभाग ने गंगा किनारे के पूरे एरिया को मुंबई की मरीन ड्राइव की तर्ज पर बनाने का फैसला लिया है. यह भी निर्णय लिया गया है कि निर्माण के दौरान जहां पर जरूरत होगी, वहां पर एलिवेटेड निर्माण भी कराया जायेगा. पटना में भी गांधी सेतु से दीघा पुल तक मरीन ड्राइव का निर्माण कराया गया है. यह भी काफी लंबा है.

मुंबई और पटना की मरीन ड्राइव का हो चुका सर्वे

मुंबई और पटना की मरीन ड्राइव का सर्वे कराया गया है. पथ निर्माण विभाग का मानना है कि इसके निर्माण से आसपास के एरिया का विकास होगा. गंगा किनारे की कनेक्टिविटी बेहतर हो जायेगी. बंदरगाह से भी यह जुड़ जायेगा, जिससे कई कार्यों में आसानी होगी. वहीं, लोगों को एक बेहतर वातावरण मिल सकेगा.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

हाईकोर्ट की रोक से मधुकम में दखलदिहानी कार्रवाई थमी, परिवारों को बड़ी राहत

Khabar365newsरांची के रातु रोड स्थित मधुकम इलाके में चल रही दखलदिहानी कार्रवाई...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला के प्रगतिशील किसानों ने ग्रेटर नोएडा में लिया उन्नत बागवानी प्रशिक्षण,

Khabar365newsझारखंड के 82 प्रगतिशील किसान इन दिनों Institute of Horticulture Technology, ग्रेटर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रांची एयरपोर्ट विस्तार में अतिक्रमण बाधा, 130 घरों को नोटिस

Khabar365newsबिरसा मुंडा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की राह में अतिक्रमण बड़ी बाधा बन...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगसाहिबगंज

साहिबगंज में आयुष हत्याकांड का खुलासा, मां-ममेरे भाई पर हत्या का आरोप

Khabar365newsसाहिबगंज जिले के बरहरवा थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में 14 साल...