Jharkhand

शतरंग 2022 में धनबाद के कलाकारों ने किया एक से बढ़कर एक दर्शनीय प्रस्तुति

Share
Share
Khabar365news

धनबाद से पवन साह के साथ ब्यूरो अकरम रज़ा की रिपोर्ट

धनबाद : रविवार को स्टील गेट सीसीडब्ल्यू सभागार में द क्लब इंडिया द्वारा आयोजित सतरंग 2022 कार्यक्रम के दूसरे दिन कलाकारों ने बहुत ही दर्शनीय शानदार सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति की। उपस्थित मुख्य अतिथि पलामू के पूर्व सांसद ब्रज मोहन राम ने कलाकारों को उनके शानदार प्रदर्शन की तारीफ कर हौसला अफजाई किया उन्होंने मंच पर संबोधन करते हुए कहा शतरंग में बच्चों का प्रदर्शन काफी रोचक और शानदार दिखा। सभी ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति की। राष्ट्रीय स्तर पर इनके कला को निखारने के लिए इनको प्रोत्साहित करना बहुत आवश्यक है। कला एवं संस्कृति के विकास के लिए द क्लब इंडिया के निर्देशक संतोष रजक का 6 वर्षों से कलाकारों को धनबाद में एक मंच देने का प्रयास बहुत प्रशंसनीय है। आज बच्चों के सांस्कृतिक प्रस्तुति को देख मैं बहुत उत्साहित हूं और भविष्य में कलाकारों के उत्थान में इस तरह के कार्यक्रम में जो भी सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी मैं करूंगा। कार्यक्रम में नूपुर डांस अकैडमी की सपना चक्रवर्ती के निर्देशन में बच्चों ने बहुत ही दमदार प्रदर्शन किया।साथ ही स्पाइस ब्लिस की संगीता शर्मा का कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान था। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर सांस्कृतिक प्रशिक्षण केंद्र काला हीरा के निर्देशक राजेंद्र प्रसाद सरसी चंद्रा,ललन आनंदकर, नृत्य प्रतियोगिता का सभी कलाकारों को ग्रेडेशन के अनुसार मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र के साथ पुरस्कृत किया गया ।

धनबाद से पवन साह के साथ ब्यूरो अकरम रज़ा की रिपोर्ट

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

महेशपुर में सनसनी बैंक कर्मी से लूट व मारपीट, ₹3.43 लाख की नकदी छीनी

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट महेशपुर (पाकुड़): महेशपुर थाना क्षेत्र में...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

हनुमान गढ़ी पंचायत में 100 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बड़कागांव विधानसभा अंतर्गत पतरातू प्रखंड की...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनाई गई।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु अखिल भारतीय नाई समाज समिति पतरातू...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

बच्चा चोरी के शक में अधेड़ महिला से मारपीट

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमीत कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत अधेड़ महिला...