जमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

अंधविश्वास के चक्कर में दोस्त ने ली जान, पहले पिलाई शराब फिर रात के 12 बजते ही गला रेतकर हत्या

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर से अंधविश्वास का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां जिले के गोलमुरी के गाढ़ाबासा में देर रात सोमवार को तंत्र विद्या के चक्कर में दोस्त की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी संदीप कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मौके से एक हथियार भी बरामद किया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार मृतक अजय उर्फ झंटू एक पेंट दुकान में काम करता था। और उसके दोस्त संदीप को तंत्र विद्या में ज्यादा विश्वास है। इसी बीच सोमवार की रात संदीप अजय को अपने कमरे में ले गया और शराब पिलाई। इसके बाद 12 बजते ही उसका गला रेट दिया। स्थानीय लोगों ने जब अजय की चीख सुनी और कमरे में आकर देखा तो अजय लहुलुहान पड़ा था। 

हत्या के क्रम में हाथापाई के दौरान संदीप भी घायल हो गया है। हालांकि स्थानीय लोगों इ संदीप को पकड़ लिया और घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद आरोपी संदीप को मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया गया। वहीं अजय को तत्काल अपस्ताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हाल ही में अजय के पिता की भी मौत हो गई थी। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...