Jharkhand

*बकरीद पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन के मद्देनजर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन, एसपी पियुष पांडेय रहें मौजूद*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़: आगामी बकरीद पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन के मद्देनजर मंगलवार को उपायुक्त रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया।**बैठक के दौरान सर्वप्रथम उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडे ने सभी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन के मद्देनजर की गई तैयारियों की जानकारी ली जिसके उपरांत उन्होंने सभी को पर्व के दौरान सतर्क रहकर अपने अपने क्षेत्रों में हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया। मौके पर उन्होंने पीसीआर एवं पैंथर की टीम को संवेदनशील क्षेत्रों का नियमित रूप से निरीक्षण करने एवं किसी भी प्रकार की अफवाह सामने आने पर त्वरित इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को देने एवं अफवाहों को दूर करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को पूरे पर्व के दौरान अलर्ट मोड पर रहकर कार्य करने का निर्देश दिया।**पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन के मद्देनजर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक में असामाजिक तत्वों पर विशेष ध्यान रखने एवं आवश्यकता अनुसार धारा 107 110 एवं 116 की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।**वर्तमान समय में सोशल मीडिया पर तेजी से अफवाहों के फैलने के मद्देनजर उपायुक्त ने अधिकारियों को सोशल मीडिया एवं विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप पर नजर रखने का निर्देश दिया वहीं किसी भी व्यक्ति के द्वारा सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर संप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने अथवा आपत्तिजनक पोस्ट करने/ शेयर करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।**बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन ने वैसे क्षेत्रों जहां अब तक शांति समिति की बैठक आयोजित नहीं की गई है उनमें जल्द से जल्द शांति समिति की बैठक आयोजित कर सदस्यों के माध्यम से पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए वहीं उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च करने के संबंध में भी महत्वपूर्ण निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिला स्तरीय प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित अन्य उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandSocial

बिग ब्रेकिंगझारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर

Khabar365newsसाहिबगंज से धनबाद जेल शिफ्टिंग के दौरान जामताड़ा में हुई मुठभेड़टॉयलेट के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बाबा धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

Khabar365newsदेवघर। सावन की पहली सोमवारी पर विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांचीहजारीबाग

रांची और हजारीबाग समेत 20 ठिकानों पर CID की दबिश

Khabar365newsरांची। 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित गड़बड़ी के...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड में आकाशीय बिजली बनी जानलेवा

Khabar365newsरांची। झारखंड में मानसून के सक्रिय होने के साथ ही वज्रपात का...