Jharkhand

*पतरातु डैम स्थित नाविक संघ का विवाद सुलझाई गई।नाव परिचालन हुआ शुरू,पर्यटक विभाग जेसीडीसी द्वारा गेट बंद करने पर लोग नाराज़*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के पतरातु डैम चिल्ड्रेन पार्क स्थित नाविक संघ का विवाद सुलझाई गई बताते चलें कि पतरातु अंचलाधिकारी शिवशंकर पांडेय। प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिनाथ महतो। थाना प्रभारी रघुनाथ सिंह के मोजुदगी में नाविक संघ का विवाद समाप्त किया गया। जिसके बाद डैम परिसर में आज से नाव का परिचालन शुरू हुआ जिसके बाद नाविक संघ और पर्यटक में खुशी है पिछले तीन महीने से सैकड़ों नाविक बेरोजगारी का तंगी झेलने को मजबूर थे। पर्यटक स्थल लेक रिसोर्ट चिल्ड्रेन पार्क बनने से पूर्व से ही बीस वर्षों से नाव परिचालन करते आ रहे हैं ताला तांड। नेतुआ मेलानी के लोग। वहीं पर्यटक विभाग जेसीडीसी द्वारा नाव परिचालन स्थल के रास्ते का गेट को वेल्डिंग कर बंद करने को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय नाराजगी जताई गई है। जिसे लेकर आज नाविक संघ ने ज़िला प्रशासन पर्यटन विभाग से गेट खोलने का गुहार लगाई है। बताते चलें कि नाव परिचालन स्थल के गेट बंद होने से घुमने आए पर्यटक दिवार फान कर आ रहें जिसमे महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस तरह दीवार फानने के दौरान लोग गिर पड़ भी रहें हैं लेकिन गनीमत है कि फिलहाल कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई है। अगर विभाग द्वारा बंद गेट नहीं खोला गया तो यहां कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है। जिसका जिम्मेवारी पर्यटन विभाग की होगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchi

UP में झारखंड BJP नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी,

Khabar365newsरांची। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में विक्रम शर्मा के कार्यालय की तलाशी

Khabar365newsजमशेदपुर। निखार हत्याकांड की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने जमशेदपुर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

2.5 लाख तक आय वाले परिवारों के बच्चों को निजी स्कूलों में 25% सीटों पर मिलेगा दाखिला

Khabar365newsरांची। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए निजी स्कूलों...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 50 वर्षीय महेंद्र चंद्रवंशी की मौत

Khabar365newsगढ़वा। जिले में सड़क हादसे में 50 वर्षीय महेंद्र चंद्रवंशी की मौत...