JharkhandpatratupatratuRamgarh

जेएसएलपीएस द्वारा हेसला टोला, जराद में एकीकृत कृषि संकुल अंतर्गत आजीविका संसाधन केंद्र का उद्घाटन

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

पतरातू प्रखण्ड अंतर्गत झारखंड स्टेट लाइवलिहूड़ प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में एकीकृत कृषि संकुल योजना के अंतर्गत आजीविका संसाधन केंद्र का उद्घाटन आज हेसला टोला, जराद गाँव में संपन्न हुआ। इस केंद्र का विधिवत उद्घाटन बड़कागाँव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रौशन लाल चौधरी ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, जेएसएलपीएस के पदाधिकारी, फील्ड स्टाफ तथा सैकड़ों स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी दीदियाँ उपस्थित रहीं।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए बड़कागांव विधायक रौशन लाल चौधरी ने कहा कि आजीविका संसाधन केंद्र ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि कृषि, पशुपालन, मछलीपालन एवं गैर-कृषि गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का जेएसएलपीएस का प्रयास सराहनीय है। इस केंद्र के माध्यम से स्थानीय स्तर पर ही किसानों और महिला समूहों को तकनीकी सहायता, प्रशिक्षण एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध होंगे, जिससे उनकी आय में स्थायी वृद्धि संभव हो सकेगी।

इस आजीविका संसाधन केंद्र के माध्यम से आराशाह, किन्नी, गेगदा एवं जराद—इन कुल चार गाँवों से चयनित 300 महिला किसानों को विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जोड़ा गया है। चयनित महिलाएँ पशुपालन, कृषि, गैर-कृषि उद्यम, मछलीपालन एवं अन्य रोजगारपरक गतिविधियों के माध्यम से अपनी आय बढ़ा सकेंगी। यह केंद्र न केवल उत्पादन बढ़ाने में सहायक होगा, बल्कि महिलाओं को बाजार से जोड़ने और उद्यमिता विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

आजीविका संसाधन केंद्र से जुड़ी प्रमुख सेवाओं की जानकारी देते हुए जेएसएलपीएस से प्रखण्ड परियोजना पदाधिकारी अभिषेक कुमार वर्मा ने बताया कि यहाँ मिट्टी जांच, कृषि एवं पशुपालन प्रशिक्षण, उर्वरक एवं कीटनाशक की उपलब्धता, कृमिकरण एवं पशु टीकाकरण, गुणवत्तापूर्ण बीज वितरण, कृषि मशीनीकरण एवं औजार, प्रसंस्करण सुविधा तथा उद्यमिता विकास जैसी सेवाएँ एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे किसानों को दूर-दराज भटकने की आवश्यकता नहीं होगी और समय एवं लागत दोनों की बचत होगी।

आज के कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सुरेन्द्र करमाली (सांसद प्रतिनिधि), राजा राम प्रजापति (जिला परिषद सदस्य), डोली देवी (भूतपूर्व जिला परिषद सदस्य), किरण देवी (मुखिया, लबगा पंचायत), कृतिलता कच्छप (पंचायत समिति सदस्य, लबगा), किशोर कुमार महतो (मुखिया, कटियाबस्ती), लालू महतो (समाजसेवी, लबगा) तथा भूनेश्वर सिंह (समाजसेवी) उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने केंद्र की स्थापना को ग्रामीण विकास की दिशा में मील का पत्थर बताते हुए जेएसएलपीएस की टीम को बधाई दी।

इस अवसर पर प्रखण्ड कार्यक्रम प्रबन्धक पुरुषोत्तम कुमार सिन्हा, एफटीसी प्रेमचंद कोटवार, एफटीसी सुंदर लाल बेदिया, सीसी बिरेन्द्र कुमार, आईपीआरपी ललिता देवी, सीएलएफ अध्यक्ष कविता देवी, कोषाध्यक्ष सबीता देवी, आईएफसी एंकर पिंकी देवी, सीआरपी हेमंती देवी, पूनम देवी, देवन्ती देवी, ललिता देवी, इन्दु देवी, सुमंती देवी सहित बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूहों की दीदियाँ उपस्थित रहीं। समूह दीदियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस केंद्र से उन्हें प्रशिक्षण, संसाधन और बाजार तक पहुँच में बड़ी सुविधा होगी।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने आजीविका संसाधन केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया तथा महिला किसानों से संवाद किया। सभी ने यह विश्वास जताया कि यह केंद्र क्षेत्र में सतत आजीविका विकास, महिला सशक्तिकरण और समग्र ग्रामीण उन्नति का मजबूत आधार बनेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में 10 दिवसीय आदिवासी जागरूकता कार्यशाला शुरू

Khabar365newsजामताड़ा जिले में आदिवासी समाज को नशा मुक्ति की राह पर ले...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा : जनगणना मैपिंग में बड़ी गड़बड़ी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Khabar365newsप्रखंड कार्यालय में गुरुवार को उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया,...

BreakingGUMLAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला में दर्दनाक सड़क हादसा,

Khabar365newsगुमला जिले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक...

BreakingGUMLAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला में अधूरी सड़क से स्कूली बच्चे और मरीज परेशान

Khabar365newsगुमला जिले के सिसई प्रखंड अंतर्गत हेसागुटु कल्हुटोली गांव में अधूरी सड़क...