BreakingJharkhandRanchiSports

भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे: जेएससीए ने टिकट दरें की घोषित, 1200 से 12 हजार तक मिलेगी एंट्री

Share
Share
Khabar365news

रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 30 नवंबर को होने वाले भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। बुधवार को जेएससीए प्रबंधन ने टिकट दरों की घोषणा कर दी। इस बार टिकट की सबसे न्यूनतम कीमत 1200 रुपये और अधिकतम कीमत 12 हजार रुपये तय की गई है। ईस्ट और वेस्ट हिल एरिया के लिए सबसे सस्ते टिकट 1200 रुपये के होंगे, जबकि विंग A, B, C और D के लोअर व अपर टियर सीटों के टिकट 1300 रुपये से 2200 रुपये के बीच मिलेंगे। हालांकि, आम दर्शकों के लिए टिकट बिक्री की आधिकारिक तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है। उम्मीद है कि 25 नवंबर से स्टेडियम के वेस्ट गेट के पास बने टिकट काउंटर पर बिक्री शुरू हो सकती है। साथ ही, ऑनलाइन टिकट बिक्री पर भी विचार चल रहा है।

जेएससीए की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, सदस्यों को टिकट और कॉम्प्लीमेंट्री पास 23 नवंबर से मिलने लगेंगे। 23 नवंबर को जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम में और 24 नवंबर को रांची स्थित एम. एस. धोनी पवेलियन में दोनों दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक टिकट वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा, जेएससीए से संबद्ध स्कूल, क्लब और संस्थान 25 टिकट खरीद सकेंगे जिनमें 15 टिकट 1300 रुपये वाले और 10 टिकट 2000 रुपये वाले होंगे।  इस तरह, क्रिकेट प्रेमियों में अब 30 नवंबर को होने वाले मुकाबले को लेकर उत्साह चरम पर है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अब ऑफलाइन भी बनेंगे जाति-आय और आवास प्रमाणपत्र

Khabar365newsरांची। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद झारखंड में जाति, आय और आवास...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC-CGL केस में CID की बड़ी कार्रवाई,

Khabar365newsरांची। JSSC-CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के मामले में...

BreakingdeogharJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सावन पूर्णिमा पर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे मनोज तिवारी और निशिकांत दुबे

Khabar365newsदेवघर। सावन पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

लोहरदगा में अपराधियों का तांडव,

Khabar365newsलोहरदगा। जिले में देर रात बेखौफ अपराधियों ने एक कंस्ट्रक्शन साइट को...