JharkhandpatratupatratuRamgarh

बनहरदी कोयला खनन परियोजना की पहल: शिलाई एवं LMV ड्राइविंग प्रशिक्षण कार्यक्रमों का शुभारंभ, ग्रामीणों के कौशल विकास को मिलेगा नया आयाम

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

बनहरदी कोयला खनन परियोजना, पीवीयूएनएल द्वारा सामुदायिक विकास एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम (टेलरिंग ट्रेनिंग) एवं लाइट मोटर व्हीकल (LMV) ड्राइविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

शिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन स्वर्णरेखा महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती रेणु सहगल, उपाध्यक्ष श्रीमती सोमा मुखर्जी, श्रीमती सुस्मिता मलिक एवं समिति की अन्य सदस्यों द्वारा ग्राम पंचायत बारी स्थित मातेश्वरी मैरेज हॉल में किया गया। इस अवसर पर बनहरदी कोयला खनन परियोजना के महाप्रबंधक श्री एन.के. मलिक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दो बैचों में संचालित किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक बैच में 20 प्रतिभागी शामिल होंगे और प्रत्येक बैच की अवधि दो माह की होगी। यह पहल निश्चित रूप से विस्थापित एवं परियोजना प्रभावित परिवारों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के साथ-साथ उनकी कौशल क्षमता को निखारने में सहायक सिद्ध होगी।

इसी क्रम में, बनहरदी कोयला खनन परियोजना द्वारा 30 अभ्यर्थियों के लिए लाइट मोटर व्हीकल (LMV) ड्राइविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी सफलतापूर्वक शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन भी स्वर्णरेखा महिला समिति की अध्यक्षा रेणु सहगल द्वारा किया गया, जिसमें उपाध्यक्ष सोमा मुखर्जी, सुस्मिता मलिक एवं समिति की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में महाप्रबंधक एन.के. मलिक सहित अन्य अधिकारीगण एवं परियोजना प्रभावित गांवों के प्रतिभागियों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।

प्रतिभागियों द्वारा इन पहलों की सराहना करते हुए परियोजना प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य स्थानीय युवाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, रोजगार के अवसरों का सृजन करना तथा उनके आर्थिक सशक्तिकरण को सुनिश्चित करना है।

बनहरदी कोयला खनन परियोजना की ये पहलें क्षेत्र में समावेशी विकास एवं सामुदायिक उन्नयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होंगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

स्कूलों में चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsगढ़वा। जिले के सरकारी स्कूलों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सहायक पुलिसकर्मियों को मिल सकता है एक्सटेंशन

Khabar365newsरांची। झारखंड के सहायक पुलिसकर्मियों के लिए राहत की खबर सामने आ...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में JPSC-JSSC CGL को लेकर बवाल,

Khabar365newsगिरिडीह। JPSC-JSSC CGL परीक्षा को लेकर गिरिडीह में छात्रों और JMM कार्यकर्ताओं...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

ब्रह्माकुमारी रोशनी ने डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल एवं इकोनॉमिक्स स्कूल के डायरेक्टर को राखी बांध नशामुक्ति का संकल्प भी कराया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय अन्तर्राष्ट्रीय...