BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सड़क हादसे में मासूम की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Share
Share
Khabar365news

लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के कालाझोर के पास 22 अक्टूबर की शाम हुए सड़क हादसे में घायल हुई चार वर्षीय बच्ची सीमा मुर्मू ने गुरुवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसका इलाज पश्चिम बंगाल के जंगीपुर स्थित बासमती अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार सुबह जैसे ही शव गांव पहुंचा, पूरे गांव में मातम छा गया। दुख और आक्रोश से भरे ग्रामीणों ने शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे लिट्टीपाड़ा-अमड़ापाड़ा मुख्य सड़क पर सूरजबेड़ा के पास शव रखकर सड़क जाम कर दिया। ग्रामीण मृतका के परिजन को मुआवजा देने और सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग पर अड़े थे।

सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय मुखिया और बीडीओ के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद बीडीओ के आदेश पर मृतका के परिजन को तत्काल 15 हजार रुपये की सहायता राशि देने और सड़क पर जल्द स्पीड ब्रेकर लगाने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने शाम करीब चार बजे जाम समाप्त किया। लगभग ढाई घंटे तक चले इस सड़क जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

गौरतलब है कि 22 अक्टूबर की रात सूरजबेड़ा गांव निवासी मिकाइल मुर्मू, उनकी पत्नी साजोनि बास्की और बेटी सीमा मुर्मू अमड़ापाड़ा के पाडेरकोला हटिया से घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही पश्चिम बंगाल निवासी अली हमीम की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई थी। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ग्रामीणों की मदद से घायलों को लिट्टीपाड़ा लाया गया था, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। इलाज के दौरान सीमा की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता का इलाज अभी भी जारी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में दिशा की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता

Khabar365newsहजारीबाग में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी, 19 जिलों में IMD का अलर्ट जारी

Khabar365newsबिहार में मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CM सम्राट का आज भागलपुर दौरा, विक्रमशिला सेतु का करेंगे निरीक्षण

Khabar365newsमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को भागलपुर दौरे पर हैं। सीएम बनने के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में प्री-मानसून का असर, कहीं बारिश तो कहीं सताएगी उमस और गर्मी

Khabar365newsझारखंड में आज उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्मी और उमस लोगों की परेशानी...