BreakingJharkhandदेश - विदेशब्रेकिंग

अफ्रीका में फंसे झारखंड के 48 मजदूर, वेतन रोकने पर लगाई वतन वापसी की गुहार

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड के हजारीबाग,गिरिडीह और बोकारो जिले के मजदूरों का विदेश में फंसने का मामला एक बार फिर सामने आया है। इस बार झारखंड के गिरिडीह, बोकारो और हजारीबाग जिले के 48 प्रवासी मजदूर अफ्रीका के ट्यूनीशिया में फंसे हुए हैं। पिछले तीन माह से मजदूरों को कंपनी की ओर से मजदूरी का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। इस वजह से मजदूरों के साथ खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है।

वहां फंसे मजदूरों ने वीडियो संदेश में अपना दर्द साझा करते हुए कहा है कि हम यहां बहुत बुरी हालत में हैं। कंपनी ने हमारा वेतन रोक दिया है और हमारे पास खाने तक के पैसे नहीं बचे हैं। हम बस किसी तरह अपने घर वापस लौटना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने बकाया वेतन के भुगतान की मांग भी की है। ट्यूनीशिया में फंसे 48 मजदूरों में हजारीबाग के 19, गिरिडीह के 14 और बोकारो के15 मजदूर शामिल हैं।

आपको बता दें कि पिछले छः महीने पूर्व साउथ अफ्रीका के नाइजर से 25 अप्रैल 2025 को बगोदर के दोंदलो पंचायत के संजय महतो, चंद्रिका महतो, राजू महतो, फलजीत महतो एवं मुंडरो के उत्तम महतो  का अपहरण कर लिया गया जिसका अभी तक कुछ भी पता नहीं चल सका है। 

हजारीबाग जिले से 19 मजदूर

अमरदीप चौधरी(ऊंचाघाना)
जिवाधन महतो(ऊंचाघाना)
धानेश्वर महतो(ऊंचाघाना)
जागेश्वर कुमार महतो(ऊंचाघाना)
गोविंद कुमार महतो(ऊंचाघाना)
खिरोधर महतो(ऊंचाघाना)
नागेंद्र कुमार महतो(ऊंचाघाना)
कैलाश महतो(ऊंचाघाना)
नीलकंठ महतो(ऊंचाघाना)
अनंतलाल महतो(बंदखारो)
खुशलाल महतो(बंदखारो) 
जगतपाल महतो(बलकमक्का) 
मुकेश कुमार(खरकी)
मंटू महतो (ज्ञानगढ़ा)
गंगाधर महतो (मुरगामो)
मुकेश कुमार(चानो)
दिनेश तुरी (खरना)
देवेंद्र ठाकुर (खरना)
शंकर घांसी (खेदाडीह)

गिरिडीह जिले से 14 मजदूर

नंदलाल महतो(माहुरी) 
संतोष महतो (अडवारा)
गुरुचरण महतो (बेको)
मनोज कुमार मंडल (दोंदलो)
खुबलाल महतो(दोंदलो)
अशोक कुमार (मुंडरो)
झंडू महतो(कोसी)
सेवा महतो(कोसी)
मुरली मंडल (उलीबार)
सुखदेव सिंह (लोवाबार)
संजय कुमार(जरूवाडीह)
संजय कुमार महतो (खुखरा)
सुनील टूड्डू (बेरागढा खुर्द)
मिरुलाल हसदा(बेरागढा खुर्द)

बोकारो जिले से 15 मजदूर
अजय कुमार (फतेहपुर)
अनिल कुमार (फतेहपुर)
 गोपाल महतो (खलचो)
राजेश करमाली (पेटरवार)
 लालू करमाली (चिलगो)
जगन्नाथ महतो (चिलगो)
रूपलाल महतो (चुन्नू महुआटांड़)
दीपक सिंह (तिसरी)
कारु सिंह (तिसरी)
जगन्नाथ महतो (सीधाबारा)
बिरसाही तुरी(सीधाबारा)
सुबोध मरांडी (तिसरी)
मनोज कुमार रविदास (करी)
खेदन सिंह (क्रुकनालो)
सुखदेव महतो(तिसरी) 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingchaibasaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हेलमेट जांच में युवक ने खुद पर डाला पेट्रोल

Khabar365newsचाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में हेलमेट जांच अभियान के दौरान उस...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई,

Khabar365newsरांची। रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट की वारदात में...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

ओरमांझी में सड़क हादसे के बाद बवाल,

Khabar365newsरांची। रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में...

BreakingchaibasaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

DMFT फंड पर बाबूलाल के सवाल

Khabar365newsचाईबासा। झारखंड भाजपा अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पश्चिमी सिंहभूम...