JharkhandPakur

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, उपायुक्त ने कहा, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई।

Share
Share
Khabar365news

पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी समेत संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति, यातायात व्यवस्था और अवैध परिवहन पर नियंत्रण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि अक्टूबर माह में जिले में 7 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 6 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान ₹6 लाख 25 हजार का जुर्माना वसूला गया, जबकि ₹2 लाख पिछली कार्रवाई का बकाया भी जमा कराया गया।

उपायुक्त ने कहा कि शेष बकाया जुर्माने के भुगतान के लिए वाहन स्वामियों को एक सप्ताह की मोहलत दी गई है। तय समयसीमा में भुगतान नहीं करने वालों के वाहन ब्लैकलिस्ट किए जाएंगे और पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के माध्यम से नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने हिरणपुर प्रखंड के डांगापाड़ा मार्ग पर भारी वाहनों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया और चेतावनी दी कि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।


उपायुक्त ने ड्रिंक एंड ड्राइव की जांच नियमित रूप से करने, शहर में जहां-तहां खड़े वाहनों पर टोइंग मशीन से कार्रवाई करने तथा संयुक्त वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने डीबीएल कोल कंपनी को खराब सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराने के आदेश दिए और हिट एंड रन के मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने को कहा। उपायुक्त ने यह भी कहा कि शहर के सभी स्पीड ब्रेकरों को स्पष्ट रूप से पेंट कराया जाए, ताकि रात में भी उनकी दृश्यता बनी रहे और दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने निर्देश दिया कि कोयला, बालू और पत्थर लदे सभी वाहन अनिवार्य रूप से त्रिपाल से ढके रहें। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

5 दिन बैंकिंग की मांग पर कर्मचारियों का धरना, अक्टूबर में अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

Khabar365newsनई दिल्ली। सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग...

BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

Cashback और APK के जरिए साइबर ठगी, जामताड़ा में 5 आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह पहुंचीं DGP तदाशा मिश्रा, सुदिव्य सोनू को श्रद्धांजलि देकर जताया शोक

Khabar365newsगिरिडीह। झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा गिरिडीह पहुंचीं और दिवंगत मंत्री सुदिव्य...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कानपुर में रजिस्ट्री कार्यालयों पर सन्नाटा, अदालतों में भी कामकाज प्रभावित

Khabar365newsकानपुर। कानपुर में रजिस्ट्री का काम प्रभावित होने से लोगों को परेशानी...