Jharkhand

*भुरकुंडा श्री अग्रसेन स्कूल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस डे,शारीरिक और मानसिक मजबूती के लिए वरदान है खेलकूद: संजय जैन*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के श्री अग्रसेन स्कूल भुरकुंडा में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस डे मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता में चार हाउस की टीमों के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। इससे पूर्व आयोजन का उद्घाटन मुख्य अतिथि माइका एजुकेशनल के निदेशक संजय जैन, स्कूल के निदेशक प्रवीण राजगढ़िया व प्राचार्य विवेक कुमार प्रधान ने संयुक्त रूप से किया।मुख्य अतिथि श्री जैन ने प्रतिभागियों के हौसला बढ़ाते हुए कहा कि विद्यार्थियों को किसी न किसी खेल में अवश्य रुचि लेना चाहिए। खेलकूद हमारे शारीरिक फिटनेस और मानसिक मजबूती के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।निदेशक श्री राजगढ़िया ने कहा कि कोई भी खेल हमें अनुशासन में रहते हुए अपने लक्ष्य को पाने की भी प्रेरणा देता है।प्राचार्य विवेक कुमार प्रधान ने कहा कि टेबल टेनिस खेल को पूरी दुनिया में पॉपुलर बनाने के उद्देश्य से यह दिन मनाया जाता है। हमारे क्षेत्र में कम जगहों पर ही इस खेल की सुविधा है। इसलिए स्कूल प्रबंधन विद्यार्थियों को टेबल टेनिस खेल की सुविधा उपलब्ध करा रहा है।कोच ने खिलाड़ियों को को टेबल टेनिस की शुरुआत और इससे जुड़े नए नियमों की जानकारी दी

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandRanchi

अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव को श्रद्धांजलि, 12 अगस्त को 209वीं जयंती मनाने की घोषणा

Khabar365newsरांची । आज धुर्वा गोलचक्कर स्थित ऐतिहासिक अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव...

BreakingJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में वर्जपात के चपेट में आने से तीन की मौत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातुपतरातू क्षेत्र में तेज बारिश के साथ कई...

JharkhandLohardaga

लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत की माता स्व. बुदिया भगत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Khabar365newsलोहरदगा आवास पर कार्यकर्ता, समर्थकों और शुभचिंतको ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर...