Jharkhand

लोहरदगा : टाइनी टास्क और त्रिवेणी कान्वेंट के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस मनाया गया।

Share
Share
Khabar365news

ब्यूरो रिपोर्ट, अमर गोस्वामी

लोहरदगा टाइनी टास्क और त्रिवेणी कान्वेंट के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस मनाया गया  । इस कार्यक्रम में कक्षा एक से लेकर कक्षा 5 तक के सभी छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया । इस कार्यक्रम को टायनी टास्क के एडमिनिस्ट्रेटर मिस्टर रघु शर्मा की देखरेख में किया गया । बच्चों को योगा मिस आंचल और मिस दिव्या ने कराया साथ ही योगा के फायदे के बारे में बताया । इस योगा डे  में विद्यालय के  एडमिनिस्ट्रेटर मिस्टर रघुवीर शर्मा ने बच्चों को बताया कि योग करने से कई फायदे मिलते हैं इसलिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है  ।इसका मुख्य उद्देश्य लोगों में योगाभ्यास के प्रति जागरूकता लाने की है , क्योंकि आज के शारीरिक गतिविधि में कमी के कारण शुगर, ब्लड प्रेशर की समस्याएं होती है ।

नियमित योग करने से हम खुद को पूर्ण रूप से स्वस्थ रख सकते हैं । योग चार प्रकार के होते हैं राजयोग, कर्मयोग ,भक्तियोग  और ज्ञान  योग । कर्म योग के अनुसार हर कोई  योग करता है। योग  एक कला है जो हमारे शरीर, मन, और आत्मा को एक साथ जोड़ता है और हमें मजबूत और शांतिपूर्ण बनाता है । यह  तनाव को भी कम करता है। स्वस्थ मन में अच्छी तरह ध्यान केंद्रित किया जा सकता है।योग का अभ्यास प्राचीन काल से ही भारतीय समाज में विकसित हुआ था और इसके बाद लगातार अभ्यास किया जा रहा है । दुनिया भर में योग का अभ्यास किया जा रहा है ।

योग के अनेक फायदे हैं जैसे मांसपेशियों के लचीलेपन में सुधार ,शरीर के आसन और एलाइनमेंट को ठीक करता है, बेहतर पाचन तंत्र प्रदान करता है, आंतरिक भाग मजबूत करता है,  मधुमेह का इलाज करता है, एकाग्रता में सुधार होती है ,तनाव कम करने में मदद करता है, मन और विचार नियंत्रण में मदद करता है आदि। अंत में बच्चों को बताया कि आप प्रतिदिन सुबह योग करें ताकि आप सभी स्वस्थ और निरोग रहें ।  इस कार्यक्रम में सभी शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

गेहूं के खेत में मिली नाबालिग की लाश, 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट 1 मार्च को मिला था शव...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

PVUNL टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पावन पर्व होली के शुभ अवसर...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के आदित्यपुर में गैंगवार, 7 राउंड फायरिंग; एक घायल

Khabar365newsजमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में सोमवार रात वर्चस्व...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था का होलिका दहन

Khabar365newsपाकुड़ में सोमवार देर शाम को सत्य सनातन संस्था के द्वारा पाकुड़...