EntertainmentNationalNew DelhiSports

IPL 2025 फिर 17 मई से होगा शुरू

Share
Share
Khabar365news

BCCI ने सोमवार देर रात इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया। टूर्नामेंट अब 17 मई से दोबारा शुरू होगा और फाइनल मुकाबला 3 जून को खेला जाएगा। IPL को भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर बढ़ते तनाव के कारण 9 मई को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया था। अब बाकी बचे 17 मुकाबले बेंगलुरु, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, मुंबई और अहमदाबाद में खेले जाएंगे। प्लेऑफ के स्थानों की घोषणा बाद में की जाएगी।IPL के फिर शुरू होने के साथ पहला मुकाबला 17 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा। वहीं 8 मई को धर्मशाला में अधूरा छोड़ा गया पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) का मुकाबला अब 24 मई को जयपुर में होगा, जो पंजाब का अस्थायी होम ग्राउंड होगा। पंजाब को 26 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी जयपुर में ही खेलना होगा। पहले यह मैच धर्मशाला में होना था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarhSports

डेडलिफ्ट प्रतियोगिता मेंअंजलि रानी ने जीता पहला स्थान

Khabar365newsपतरातू प्के सरैया टोला निवासी महेश साहू की पुत्री अंजलि रानी ने...

BreakingNationalब्रेकिंग

अजित पवार का अंतिम संस्कार आज बारामती में

Khabar365newsमहाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का आज गुरुवार, 29 जनवरी 2026 को...

JharkhandpatratupatratuRamgarhSports

14वीं जूनियर रांची जिला खो-खो चैंपियनशिप 2026–27 में वरदान हॉस्पिटल का स्वास्थ्य शिविर सराहनीय

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु झारखंड खो-खो एसोसिएशन के तत्वावधान में...