JharkhandLohardaga

देश सेवा के साथ-साथ शिक्षा को बढ़ावा देना – गर्व की बात: अभिनव सिद्धार्थ भगत

Share
Share
Khabar365news

लोहरदगा से सद्दाम खान के रिपोर्ट

स्व. प्रदीप भगत की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम सह पैरेंट्स टीचर मीटिंग में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए अभिनव सिद्धार्थ।

लोहरदगा ज़िले में DAV पब्लिक स्कूल के सामने स्थित स्व. प्रदीप भगत स्कूल सह हॉस्टल में पहुँचकर माननीय अभिनव सिद्धार्थ भगत ने बच्चों और अभिभावकों को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने बच्चों को कल का भविष्य बताया। उन्होंने कहा कि आज के बच्चों को सही दिशा में ले जाना हम सभी का पहला कर्तव्य है। बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है, लेकिन अगर उन्हें माता-पिता और शिक्षक सही दिशा न दें, तो वे नशा आदि का शिकार हो सकते हैं। इसलिए उन्हें संभालना हम सभी की जिम्मेदारी है।

अभिनव सिद्धार्थ ने विभिन्न टैलेंटेड विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। साथ ही बच्चों ने बहुत ही सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अभिनव सिद्धार्थ भगत ने मुख्य तौर पर स्कूल के संचालक मोहित भगत के कार्यों की तारीफ की। मोहित भगत आर्मी में देश की सेवा कर रहे हैं, और इसके साथ-साथ उन्होंने अपने आवास को हॉस्टल बना दिया, ताकि गरीब और संसाधन से वंचित सुदूरवर्ती क्षेत्रों के होनहार बच्चों को पढ़ाई में कठिनाई न हो।

अभिनव सिद्धार्थ भगत ने कहा कि मोहित उरांव जैसे विचारधारा वाले लोगों की हम हर संभव मदद करेंगे। हमारे समाज को आगे ले जाने वाले ऐसे नौजवानों के कार्यों से हमारा समाज बहुत जल्द विकसित होगा। उन्होंने कहा कि जो भी बच्चे यहां रहकर विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनका जरूर चयन होगा।

मौके पर युवा कांग्रेस के विधानसभा उपाध्यक्ष बिनय उरांव ने कहा कि जो बच्चे जवाहर नवोदय विद्यालय, नेतारहट, सैनिक स्कूल, एकलव्य विद्यालय आदि की तैयारी करते हैं, उनका कम उम्र में ही बेसिक नॉलेज बढ़ जाता है। इसलिए हर पैरेंट्स को अपने बच्चों को एक बार जरूर इस प्रकार की प्रतियोगिताओं की तैयारी करवानी चाहिए।

इस मौके पर संदीप उरांव, मोहित उरांव, तबारक हुसैन अंसारी (मंच संचालक सह पीटी टीचर), एलिना तिग्गा, दाऊद उरांव, सुदरमुनी (पूर्व रिटायर शिक्षक), सभी अभिभावक गण आदि शामिल हुए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingGODDAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गोड्डा में फुटबॉल फाइनल के दौरान बड़ा ऐलान,

Khabar365newsगोड्डा। जिले के ठाकुरगंगटी में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

पलामू में CSP लूट की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को दबोचा

Khabar365newsपलामू। जिले में CSP लूट की कोशिश को ग्रामीणों की तत्परता से...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

करम पर्व पर CM हेमंत सोरेन की शुभकामनाएं,

Khabar365newsरांची। प्रकृति महापर्व करम पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने...