BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड ठिठुरा: मैक्लुस्कीगंज में माइनस तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Share
Share
Khabar365news

झारखंड में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग रांची के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी हवाओं के सक्रिय होने से राज्य में कनकनी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन दिनों तक तापमान में 2 से 3 डिग्री का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने 12 से 16 जनवरी तक गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार और हजारीबाग समेत कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

राज्य के 12 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मैक्लुस्कीगंज में स्थिति सबसे गंभीर है, जहां पारा -1 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है और ओस की बूंदें बर्फ की तरह जमने लगी हैं।

बढ़ती ठंड और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए रांची जिला प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। रांची डीसी के आदेशानुसार, जिले के सभी निजी स्कूलों में केजी से कक्षा 6 तक की पढ़ाई 14 जनवरी तक स्थगित कर दी गई है। वहीं, कक्षा 7 से 12वीं तक की कक्षाओं के समय में बदलाव करते हुए उन्हें सुबह 10 बजे के बाद ही संचालित करने का निर्देश दिया गया है। 

वहीं मौसम विभाग ने आम लोगों को सतर्क रहने और सुबह-शाम बिना कारण घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम करने को कहा गया है। फिलहाल 16 जनवरी तक राज्य के बड़े हिस्से में शीतलहर का प्रभाव बने रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में इन जिलों का ऐसा रहा तापमान

  • गुमला: 2.8 डिग्री
  • हजारीबाग: 4.8 डिग्री
  • डालटनगंज: 4.9 डिग्री
  • खूंटी: 5.6 डिग्री
  • लोहरदगा: 6.7 डिग्री
  • बोकारो: 7.1 डिग्री
  • सिमडेगा: 7.2 डिग्री
  • देवघर: 7.9 डिग्री
  • पाकुड़: 8.1 डिग्री
  • कोडरमा: 8.5 डिग्री
  • रांची: 8.8 डिग्री
  • सरायकेला: 9.4 डिग्री

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में 36 वार्डों की मतगणना 6 हॉल में शुरू

Khabar365newsझारखंड निकाय चुनाव का मतदान बीते 23 फरवरी को हुआ, जिसका परिणाम...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में माता-पिता के निधन के बाद तीन मासूम अनाथ

Khabar365newsदुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित हारोरायडीह पंचायत के मानरायडीह गांव से...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं ने किया हंगामा,

Khabar365newsधनबाद से मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की शुरुआत से पूर्व...

Breakingjamshedpurझारखंडब्रेकिंग

शिल्पी नेहा तिर्की ने की घोषणा, झारखंड के हर विधानसभा में खुलेगा कोल्ड स्टोरेज

Khabar365newsझारखंड विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को दुसरी पाली में कृषि...