झारखंडब्रेकिंग

झारखंड अभियंत्रण सेवा संघ ने शुरू किया दस दिवसीय “स्वस्थ पर्यावरण, सुरक्षित भविष्य” अभियान 

Share
Share
Khabar365news

रांची : रांची, 27 मई: विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के अवसर पर झारखंड अभियंत्रण सेवा संघ (JESA) द्वारा “स्वस्थ पर्यावरण, सुरक्षित भविष्य” थीम पर आधारित दस दिवसीय राज्यव्यापी जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान 27 मई से 5 जून तक झारखंड के विभिन्न जिलों में चलेगा, जिसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना है।

अभियान की शुरुआत राजधानी रांची में लकड़ा गोदाम स्थित संघ के कार्यालय से हुई, जहाँ वृक्षारोपण और कपड़े के थैलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर संघ के महासचिव राहुल कुमार ने कहा कि “राज्य में जलवायु परिवर्तन की तीव्रता चिंताजनक है। अभियंता समाज इस दिशा में गंभीरता से काम करने को तत्पर है और यह अभियान समाज में पर्यावरण के प्रति चेतना जगाने का प्रयास है।”

उन्होंने कहा कि झारखंड की पहचान जल, जंगल और जमीन से है और यह अभियान इस विरासत को संजोने की दिशा में एक मजबूत कदम है। “आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने हेतु हमें आज ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ठोस प्रयास करने होंगे,” उन्होंने कहा।

इस अभियान में राज्य की अन्य अंचलीय समितियाँ जैसे दुमका, मेदिनीनगर, हजारीबाग और जमशेदपुर भी सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं। ये समितियां भी वृक्षारोपण व कपड़े के थैलों के वितरण के माध्यम से आम जनता को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत करा रही हैं।

कार्यक्रम में कई गणमान्य अभियंता और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें संजीव कुमार, समरेंद्र प्रसाद, लोकेश रंजन, अंशुमन प्रकाश, अमन प्रसाद, प्रियंका सिन्हा, दामिनी पंडित, पंकज कुमार, अनुराग नारायण, मनीष और पीयूष प्रताप प्रमुख हैं।

संघ का यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल के रूप में सामने आया है, जो समाज को एक हरित, स्वच्छ और टिकाऊ भविष्य की ओर अग्रसर करने में सहायक सिद्ध हो सकता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...